बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending

अनियंत्रित होकर कार नहर में गिरी दो युवकों की मौत, तीन घायल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनौर – हिमाचल प्रदेश से अपने घर फंक्शन में शरीक़ होने आये एक ही परिवार के युवकों की कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना से फक्शन की खुशियाँ मातम के बदल गई।

आपको बता दें कि शनिवार को नहटौर थाना क्षेत्र के गाँव नवादा चौहान निवासी एक ही परिवार के सुमित पुत्र संतराम (24 वर्ष), निशू पुत्र बबलू (19 वर्ष), विशाल पुत्र सुभाष (23 वर्ष), सचिन पुत्र गुड्डू (25 वर्ष) व रोहित पुत्र राजेश (22 वर्ष) अल्टो कार में सवार होकर किसी काम से कोतवाली देहात गये थे। सायं करीब 6:30 पर लौटते समय उनकी कार अनियंत्रित होकर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में बनवारीपुर नहर पर पुलिया नं-3 के पास सुखी नहर में जा गिरी।

घटना में कार चालक सुमित व निशू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सर्व प्रथम घायलों को उपचार हेतु सीएचसी भिजवाया। जहाँ से विशाल और संजीव को गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। साथ ही मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से परिजनों में कोहराम मचा गया। बताया जाता है कि सभी युवक हिमाचल प्रदेश के रहकर अपना रोजगार करते थे।परिवार में फंक्शन होने के कारण सभी घर आये हुए थे। घटना में युवकों की मौत से फंक्शन की खुशियाँ गम में बदल गईं। युवकों की मौत से गाँव में भी शोक की लहर व्याप्त है।

रिपोर्ट : महकार सिंह तोमर

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button