विधानसभा चुनाव 2022 की सम्पूर्ण प्रक्रिया दिशा-निर्देशों के अनुरूप सम्पन्न कराने में करें महत्वपूर्ण योगदान

AIRA NEWS NETWORK – जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सभी अधिकारियों को लोकतांत्रिक उत्सव की बधाई देते हुए सभी अधिकारियों का आहवान किया कि वे अपने-अपने दायित्वों का पूर्ण निष्पक्षता और दक्षता सेे निवर्हन करते हुए विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 की सम्पूर्ण प्रक्रिया को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सम्पन्न कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान अदा करें। उन्होंने एक टीम के रूप में परस्पर सहयोग करते हुए हमें निर्वाचन को पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता और निर्वाध रूप से सम्पन्न कराना है और अवाम में भी यह मैसेज पहंुचाना है कि जिला प्रशासन पूर्ण रूप से निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निवर्हन कर रहा है। उन्होंने आयोग के द्वारा निर्वाचन की घोषणा के बाद आज से ही सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की कोई प्रचार सामग्री प्रदर्शित नहीं होनी चाहिए।
जिलाधिकारी श्री मिश्रा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 की घोषणा के बाद निर्वाचन से संबंधित प्रभारी एवं सहायक प्रभारियों की आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले में सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, स्वतंत्र, शांतिपूर्वक और निर्वाध रूप से सम्पन्न कराने के प्रतिबद्व है और इस के लिए सभी आवश्यक तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव की घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है, इसलिए किसी भी सार्वजनिक स्थान पर किसी भी राजनैतिक दल की प्रचार सामग्री जैसे होर्डिंग्स, बैनर्स, पम्फलेट, वाल पेन्टिग आदि नहीं पाई जानी चाहिए और न ही निजी भवन/स्थानों पर ही स्थायी प्रवृति की कोई प्रचार सामग्री न हो तथा अस्थायी चुनाव सामग्री भी बिना रिटर्निंग आफिसर की बिना अनुमति के कोई भी व्यक्ति किसी की निजी सम्पत्ति पर चुनाव से संबंधित प्रचार सामाग्री का प्रयोग न करे। उन्होंने निर्देश दिए कि वाहन चैकिंग के दौरान अनिवार्य रूप से वीडियोग्राफी कराना सुनिश्चित करें और कोई भी गतिविधि बिना रिकार्डिंग के न की जाए ताकि पारदर्शिता के साथ-साथ किसी भी आपत्ति करने का अवसर प्राप्त न हो सके।
उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग के स्पष्ट निर्देशों के अनुसार आगामी 15 जनवरी,22 तक किसी भी प्रकार की रैली, जलूस आदि पर प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना के साथ निर्वाचन प्रक्रिया बहुत संवेदनशील होगी, जिसको निर्वाध रूप से पूरा कराने में निश्चित रूप से कठिनाईयां उत्पन्न होगी, परन्तु जिला प्रशासन पूर्ण निष्पक्षता और निष्ठा के साथ आयोग के निर्देशों के अनुपालन के लिए प्रतिबद्व है। उन्होंने सभी अधिकारियों का आहवान किया कि अपने-अपने दायित्वों का निवर्हन करने के लिए गंभीर, सतर्क और सजग हो जाएं और यदि किसी भी स्तर पर कोई समस्या उत्पन्न हो तो उसका संज्ञानित करें ताकि तत्परता के साथ उसका समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने उप जिलाधिकारी एवं उपाधीक्षक पुलिस को निर्देश दिए कि किसी भी संवेदनशील घटना के संज्ञानित होने पर स्वयं मौके पर स्थिति का जाएजा और उसका अपने स्तर से समाधान करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी के0पी0 सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डा0 प्रवीण रंजन सहित सभी प्रभारी एंव सहायक प्रभारी अधिकारी निर्वाचन मौजूद रहे
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















