
AIRA NEWS NETWORK – जनपद बिजनौर के नूरपुर ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक में तैनात अधिकारियों की ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की निधि में बढ़ती कमीशन कोरी को लेकर किया जबरदस्त प्रदर्शन। ग्राम प्रधान ने कहा अगर इस कमीशन खोरी पर जल्दी अंकुश नहीं लगाया गया तो बड़े स्तर पर होगा आंदोलन। ग्राम प्रधानों ने बताया कि इस भर्ती कमीशन खोरी के मुद्दे पर कई बार संबंधित अधिकारियों से बैठ कर बात की जा चुकी है लेकिन फिर भी वह इस मुद्दे को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं
अब तो यह हाल है कि वह जब भी इस मुद्दे की बात उठते देखते हैं तो ब्लॉक परिसर से ही गायब हो जाते हैं जिसके चलते सभी ग्राम प्रधान ना खुश नजर आए और बहुत ही आक्रोशित होकर संबंधित अधिकारियों से इस कमीशन खोरी को बंद करने को लेकर बात कही है, अगर इस कमीशन खोरी को जल्द बंद नहीं किया गया तो ग्राम प्रधानों ने कहा के बड़े स्तर पर वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे
फिलहाल अभी ग्राम प्रधानों ने 10 मार्च तक का संबंधित अधिकारियों को समय दिया है और कहा है अगर 10 मार्च तक इस मुद्दे का हल नहीं निकला तो वह स्वयं इस मुद्दे का हल निकालने को तत्पर होंगे। अब देखना होगा कि ग्राम प्रधानों के इस आंदोलन के बाद संबंधित अधिकारियों पर क्या असर पड़ता है क्या अभी भी यूं ही इस कमीशन खोरी पर संबंधित अधिकारी चुप्पी साधे बैठे रहेंगे या इस पर कुछ अंकुश लगाने का काम करेंगे।
विकास सिंह की रिपोर्ट






