
बीकानेर – वर्षों पुरानी रेल फाटक की समस्या पर जिला प्रशासन व रेलवे द्वारा हुई सफल मीटिंग के बाद अब जल्द ही सांखला रेलवे फाटक रेलवे अंडरब्रिज (आरओबी) बनाया जाएगा। रेलयात्री सेवा सुविधा समिति के अध्यक्ष वेदप्रकाश अग्रवाल ने इसके लिए रेल प्रशासन के साथ-साथ बीकानेर जिला प्रशासन का आभार जताया है।
अग्रवाल का कहना है कि कोटगेट रेलवे क्रॉसिंग समस्या से प्रतिदिन लाखों लोग परेशान होते हैं। इस समस्या के समाधान होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, इसके लिए जल्द ही हैड क्वार्टर से अप्रूवल मिलने के बाद काम शुरु होने पर कलेक्टर भगवती प्रसाद व डीआरएम राजीव सक्सेना को भी समिति की ओर से अभिनंदन किया जाएगा। अग्रवाल ने कहा कि जनहित को ध्यान में रखकर किया गया कार्य सदैव याद किया जाता है।


















