बिजनौर – वैगर-आर व बुलेट की टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

मामला जनपद बिजनौर के हल्दौर थानाक्षेत्र के गाँव बिसाठ के सामने बिजनौर-मुरादाबाद हाईवे का है। जहाँ शुक्रवार की सायं करीब 6.00 बजे तेज रफ्तार वैगन-आर कार ने बुलेट मोटरसाइकिल में सामने से टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार अजय पुत्र मक्खन सिंह निवासी ग्राम अकबरपुर पाली थाना नहटौर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी छत्रपाल पुत्र कालू सिंह निवासी ग्राम बिसाट थाना हल्दौर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल क्षत्रपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर अप्रिय घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। फिलहाल कार सवार फरार बताये जा रहे हैं।
रिपोर्ट : महकार सिंह तोमर


















