मुजफ्फरनगर – जिला कारागार मुजफ्फरनगर में निरुद्ध बंदियों द्वारा जेल प्रशासन के सहयोग से संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती मनाई गई। इस दौरान रविदास जयंती कार्यक्रम का उद्घाटन जेल अधीक्षक श्री सीताराम शर्मा, उप जेलर श्री सुरेन्द्र मोहन सिंह, श्री कैलाश नारायण शुक्ला, मेघा राजपूत एवं श्रीमती लक्ष्मी देवी तथा बंदियों द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया गया।
बंदियों द्वारा हवन-पूजन करने के साथ-साथ भजन आदि भी गाये गये कारागार में बिरुद्ध हिन्दु, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी जातिध्धर्मों के बंदियों द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती में बढ़-चढ़कर अधिक संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री सीताराम शर्मा ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने हमेशा समाज को भाईचारे का संदेश देने के साथ ही अपनी वाणी से बड़े-बड़ों को प्रभावित किया।
सभी को संत शिरोमणि रविदास जी के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताये मार्ग पर चलना चाहिये। इस अवसर पर मुख्य रूप से उप जेलर श्री सुरेन्द्र मोहन, श्री कैलाश नारायण शुक्ला, मेघा राजपूत श्रीमती लक्ष्मी देवी एवं अन्य कारागार स्टाफ उपस्थित रहे
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















