छिबरामऊ – प्रदेश भर में ब्राह्मणों पर आए दिन किसी ना किसी प्रकार की घटना देखने को मिलती है! इसी को लेकर नव ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुपम बाजपेई ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ एकत्रित होकर छिबरामऊ विधायिका पूर्व राज्य मंत्री अर्चना पांडे के घर के पास धरना प्रदर्शन कर आक्रोश जताया !
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा की वर्तमान सरकार ब्राह्मणों के साथ गलत रवैया अपनाने में लगी हुई है और उनका उत्पीड़न हर जगह किया जा रहा है! उन्होंने पड़ोसी जनपद फर्रुखाबाद के चर्चित बसपा नेता अनुपम दुबे का भी समर्थन करते हुए बताया कि उनको व उनके भाई को झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल में डालने का काम किया है जो पूरे ब्राह्मण समाज का अपमान है और हमारा संगठन ब्राह्मण समाज का अपमान बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा.

















