AIRA NEWS NETWORK – कन्नौज के तिर्वा स्थिति राजकीय मेडिकल कालेज में गोरखपुर की रहने वाली रंजन रसल पत्नी स्तुति रसल स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत थीं और मेडिकल कालेज परिसर में बने सरकारी आवास में रहे रहीं थीं। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे उसने कमरे में ही फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही तिर्वा कोतवाली प्रभारी मैं हमराही सिपाहियों साथ घटना स्थल पर पहुंच गये और मामले को लेकर जांच पडताल की। इस दौरान पुलिस को नर्स के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला।
जिसमें लिखा था कि वह अपने आपको सही साबित नहीं कर सकी, इसलिए आत्महत्या कर रही है। उन्होंने सुसाइड नोट में यह भी लिखा कि पुलिस उनके शव को लावारिश शव के रूप में अंतिम संस्कार करवा दे। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव विछेदन हेतु भेज दिया मामले की जानकारी पुलिस ने उनके परिजनों को दे दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है हालांकि की ओर स्टाफ नर्स द्वारा ज्ञात हुआ कि कुछ दिनों से रंजना नर्स टेंसन में रहती थी।


















