SPEL 3.0 के जरिए छात्रों को पुलिसिंग सिखा रहीं ADCP नम्रिता श्रीवास्तव, किशोर सुधार गृह का कराया भ्रमण

वाराणसी पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त (महिला अपराध) नम्रिता श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में ‘स्टूडेंट पुलिस एक्सपिरिएंटियल लर्निंग’ (स्पेल) प्रोग्राम 3.0 सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) के सहयोग से चल रहे इस 30 दिवसीय अभियान का उद्देश्य छात्रों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली का जमीनी अनुभव देना है।
सक्रिय नेतृत्व ADCP नम्रिता श्रीवास्तव की देखरेख में वाराणसी के 18 थानों पर 120 घंटे का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
संवेदनशीलता का पाठ आज दिनांक 04.02.2026 को छात्रों को राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर), रामनगर का भ्रमण कराया गया।
व्यावहारिक ज्ञान छात्रों ने विधि से संघर्षरत किशोरों के पुनर्वास, उनकी शिक्षा और जीवनशैली को करीब से समझा।
कौशल विकास कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य युवाओं की कॉग्निटिव स्किल (सोचने-समझने की क्षमता) और पीपुल स्किल (संवाद क्षमता) को निखारना है।






