चमोली-उत्तराखण्ड
Trending

होली पर घर जाने का बना रहे प्‍लान तो इन ट्रेनों में तुरंत करा लें बुक‍िंग, इन राज्‍यों के ल‍िए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नई दिल्‍ली. रेलवे (Indian Railways) की ओर से यात्र‍ियों की सुव‍िधा के मद्देनजर आगामी होली पर्व (Holi Festival) पर कई होली स्‍पेशल ट्रेनों (Holi Special Trains) का संचालन करने का न‍िर्णय ल‍िया है. यह सभी ट्रेनें उत्‍तर प्रदेश, ब‍िहार, महाराष्‍ट्र, कर्नाटक, गोवा समेत कई अन्‍य राज्‍यों के खास शहरों के ल‍िए संचाल‍ित होंगी. इन ट्रेनों के संचालन से होली पर्व पर घर जाने वाले लोगों को आवागमन की सुगम और आरामदायक सुव‍िधा म‍िल सकेगी.

उत्‍तर रेलवे (Northern Railway) के प्रवक्‍ता दीपक कुमार के मुताब‍िक आगामी होली पर्व के दौरान रेलयात्रियों के सुविधजनक आवागमन के लिए रेलवे निम्‍न होली स्‍पेशल ट्रेनों का संचालन निम्‍नानुसार करेगी:-

01907/01908 प्रयागराज-आनन्‍द विहार टर्मिनल सुपरफास्‍ट होली स्‍पेशल
01907 प्रयाराज-आनन्‍द विहार टर्मिनल सुपरफास्‍ट होली स्‍पेशल दिनांक 20.03.2022 को प्रयागराज से रात्रि 09.00 बजे प्रस्‍थान करके अगले दिन सुबह 07 बजे आनन्‍द विहार टर्मिनल पहुंचेगी. वापसी दिशा में 01908 आनन्‍द विहार टर्मिनल-प्रयागराज सुपरफास्‍ट दिनांक 21.03.2022 को आनन्‍द विहार टर्मिनल से सुबह 08.50 बजे प्रस्‍थान कर उसी दिन सांय 06.45 बजे प्रयागराज पहुँचेगी. मार्ग में यह स्‍पेशल रेलगाड़ी फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल और अलीगढ स्‍टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी.

05403/05404 गोरखपुर-बान्‍द्रा टर्मिनस होली स्‍पेशल
05403 गोरखपुर-बान्‍द्रा टर्मिनस होली स्‍पेशल रेलगाड़ी दिनांक 11.03.2022 18.03.2022 तथा 25.03.2022 को गोरखपुर से सुबह 05.00 बजे प्रस्‍थान कर अगले दिन सांय 04.00 बजे बान्‍द्रा टर्मिनस पहुँचेगी. वापसी दिशा में 05404 बान्‍द्रा टर्मिनस-गोरखपुर होली स्‍पेशल रेलगाड़ी दिनांक 12.03.2022, 19.03.2022 तथा 26.03.2022 को बान्‍द्रा टर्मिनस से सांय 07.25 बजे प्रस्‍थान कर तीसरे दिन सुबह 06.25 बजे गोरखपुर पहुँचेगी.

मार्ग में यह स्‍पेशल रेलगाड़ी खलीलाबाद, बस्‍ती, गोंडा, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, कन्‍नौज, फर्रूखाबाद, कासगंज, मथुरा जं, अछनेरा, भरतपुर, गंगापुर सिटी,कोटा, रतलाम, वडोदरा, भरूच,सूरत, वापी और बोरीवली स्‍टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी.

01009/01010 लोकमान्‍य तिलक टर्मिनस-मऊ होली स्‍पेशल
01009 लोकमान्‍य तिलक टर्मिनस-मऊ होली स्‍पेशल आरक्षित होली स्‍पेशल दिनांक 15.03.2022 को लोकमान्‍य तिलक टर्मिनस से दोपहर 02.15 बजे प्रस्‍थान कर तीसरे दिन रात्रि 11.45 बजे मऊ पहुँचेगी. वापसी दिशा में 01010 मऊ-लोकमान्‍य तिलक टर्मिनस आरक्षित होली स्‍पेशल दिनांक 17.03.22 को मऊ से सांय 04.55 बजे प्रस्‍थान कर तीसरे दिन तड़के 03.35 बजे लोकमान्‍य तिलक टर्मिनस पहुँचेगी.

मार्ग में यह स्‍पेशल रेलगाड़ी कल्‍याण, नासिक, भुसावल, हारदा, ईटारसी, रानी कमलापति, -बीना, ललितपुर, टीकमगढ़, खडगपुर, महाराजछत्रसाल,खजूराहो, महोबा, बांदा, चित्रकुटधाम, मानिकपुर, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, और ओनियार स्‍टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी.

09061/09062 बान्‍द्रा टर्मिनस-बरौनी होली स्‍पेशल
09061 बान्‍द्रा टर्मिनस-बरौनी होली स्‍पेशल रेलगाड़ी दिनांक 15.03.2022 को बान्‍द्रा टर्मिनस से पूर्वाह्न 11.00 बजे प्रस्‍थान कर तीसरे दिन सुबह 06.00 बजे बरौनी पहुँचेगी. वापसी दिशा में 09062 बरौनी-बान्‍द्रा टर्मिनस होली स्‍पेशल रेलगाड़ी दिनांक 17.03.2022 को बरौनी से रात्रि 10.30 बजे प्रस्‍थान कर तीसरे दिन सांय 05.50 बजे बान्‍द्रा टर्मिनस पहुँचेगी.

मार्ग में यह स्‍पेशल रेलगाड़ी बोरीवली, वापी, सूरत, बडोदरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा, कासगंज, फर्रूखाबाद, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, सुलतानपुर, जौनपुर,वाराणसी, पं. दीन दयाल उपाध्‍याय जं., बक्‍सर आरा, पाटलीपुत्र और हाजीपुर स्‍टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी.

SOURCE

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button