मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार रईस अहमद सिददीकी को मिली जान से मार देने की धमकी
पत्रकार रईस सिद्दीकी के मामले को उच्चधिकारियों के संज्ञान में डाला और दी तहरीर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार रईस सिद्दीकी निवासी सहसपुर थाना स्योहारा जिला बिजनौर पुलिस को तहरीर देते हुए बताया की कल रात लगभग 8 बजे अज्ञात व्यक्ति ने अलग-अलग नंबरों से मोबाइल पर गंदी गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और पत्रकारिता को छुड़वाने के लिए भी कहा उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपनी तथा अपने परिवार की जान वह माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
पत्रकार रईस सिद्दीकी ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा दी जा रही जान से मारने की धमकी भरी बातचीत की रिकॉर्डिंग कर ली जिसे पुलिस उच्चाधिकारियों और अपने पत्रकार संगठनों तथा पुलिस अधीक्षक बिजनौर डॉ धर्मवीर सिंह को भी यह रिकॉर्डिंग भेजी पुलिस अधीक्षक बिजनौर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत थानाध्यक्ष स्योहारा को मुकदमा पंजीकृत करने के आदेश दिए धमकी भरी रिकॉर्डिंग में अज्ञात व्यक्ति द्वारा बार-बार जान से मारने और सबक सिखाने व पत्रकारिता छुड़वाने की बात कही जा रही है
अज्ञात व्यक्ति कितनी निडरता से धमकी दे रहा है कि तू हमारी रिकॉर्डिंग कर ले और कुछ नहीं बिगाड़ सकता जो की अपने आप में एक गंभीर विषय है। आप को बता दे रईस अहमद सिद्दीकी वर्तमान में कई दैनिक समाचार पत्रों के मुरादाबाद में प्रभारी है
तथा पिछले 14 सालो से मुरादाबाद मे उत्तर प्रदेश सरकार से प्रेस मान्यता प्राप्त पत्रकार है वेब चैनल फोकस आप तक के एडिटर इन चीफ भी है उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि 11 फरवरी 2021 को शाम 7:00 बजे पुलिस चौकी के नवनिर्मित भवन का बिजनौर के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर धर्मवीर सिंह ने फीता काट कर उद्घाटन किया था
जिसमें कुछ सामाजिक लोगों के नाम समाचार में चलाए गए थे उस समाचार में कुछ तथाकथित नेताओं के नाम नहीं जुडे थे उसी से नाराज होकर अज्ञात व्यक्ति ने अलग-अलग नंबरों से जान से मारने की धमकी दी है। जैसे ही पत्रकार को जान से मार देने की धमकी मिली तो पत्रकार द्वारा प्रदेश के पुलिस उच्चाधिकारियों व देश प्रदेश के पत्रकार संगठनों को अवगत कराया
पत्रकार को जान से मारने की धमकी
थाना स्योहारा जिला बिजनौर में तहरीर देकर अपनी तथा अपने परिवार की जान व माल की सुरक्षा की गुहार लगाई ।थाना स्योहारा पुलिस ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है जब से पत्रकार को जान से मारने की धमकी मिली है तभी से पत्रकार का परिवार बहुत दहशत में है और अपनी जान व माल की सुरक्षा को लेकर बहुत चिंतित है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लगाई गुहार
उन्होंने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है कि जिन मोबाइल नंबरों से धमकी दी है उक्त नंबरों को ट्रेस कर अज्ञात व्यक्ति का पता लगाया जाए ताकि हमें इंसाफ मिल सके। वही आल इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ तारिक़ ज़की ने मम्मले को गंभीरता से लेते हुए उच्च अधिकारियों से बात की ।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के यशवी माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह कटिबद्ध है उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर अनेक कड़े कदम उठाए जा रहे हैं परंतु असामाजिक तत्व और गुंडे, बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि निष्पक्ष पत्रकारिता करने पर वह सीधे-सीधे पत्रकारों को जान से मारने की धमकी देकर सरकार और शासन प्रशासन को खुलेआम चुनोती दे रहे हैं क्या सरकार ऐसे असामाजिक तत्वों , बदमाश गुंडों पर अंकुश लगा पाएगी।
आईरा चैयरमैन ने मामला लिया संज्ञान में…




























