Uncategorized

सतपुली पुलिस ने 21 पेटी (252 बोतल) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद पौड़ी गढ़वाल श्री यशवन्त सिंह चौहान के आदेशानुसार विधान सभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों, अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर श्री प्रेमलाल टम्टा के पर्यवेक्षण, उपजिलाधिकारी चौबट्टाखाल श्री सन्दीप कुमार, थानाध्यक्ष श्री लाखन सिंह के नेतृत्व में सतपुली पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग राजस्व क्षेत्रान्तर्गत आज दिनाँक 10.02.2022 को राजस्व क्षेत्र उलखेत मार्ग के पास सड़क के नीचे झाडियों में 21 पेटी (252 बोतल) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गयी।

जिस सम्बन्ध में आज्ञात के विरुद्ध थाना सतपुली पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।

पंजीकृत अभियोगः-
• मु0अ0सं0- 04/2022, धारा- 60 आबकारी अधिनियम बनाम अज्ञात।

बरामद मालः-
• 21 पेटी (252 बोतल) अवैध अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत रू0- 1,19,400/-)
पुलिस टीमः-
• थानाध्यक्ष श्री लाखन सिंह
• आरक्षी 330 ना0 पु0 देशराज
• आरक्षी 338 ना0 पु0 अर्जुन सिंह
• आरक्षी 286 ना0पु0 तेज सिंह

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button