RBI ने जारी किया Paytm के खिलाफ नोटिस ! Paytm Payment Bank में मौजूद पैसो का क्या होगा?
Paytm Payment Bank Big Update: पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) फिलहाल अपने प्लेटफार्म पर कोई नया ग्राहक जोड़ नहीं सकेगा, रिजर्व बैंक (RBI) ने कुछ चिंताजनक तथ्य सामने आने के बाद बैंक (Bank) पर नये ग्राहक जोड़ने को लेकर रोक लगा दी है.
इसके साथ ही विजय शेखर शर्मा की अगुवाई वाले पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) को अपने आईटी सिस्टम (IT System) का ऑडिट करने को भी कहा गया है जिसके लिये एक आईटी ऑडिट फर्म को नियुक्त करने का निर्देश रिजर्व बैंक (Reserve Bank) ने दिया है.
अपने निर्देश में रिजर्व बैंक (Reserve Bank) ने कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) के द्वारा नये ग्राहक जोड़ने की अनुमति पर विचार तब होगा जब रिजर्व बैंक नियुक्त की गई आईटी ऑडिट कंपनी की रिपोर्ट की समीक्षा करेगा. रिजर्व बैंक ने कहा कि ये कदम बैंक को लेकर कुछ चिंताएं सामने आने के बाद उठाया गया है. ये रोक तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है.
मैक्वायरी ने कहा है कि आरबीआई (RBI) के फैसले का पेटीएम के बिजनेस पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा. पेटीएम (Paytm) देश की सबसे बड़ी फिनेटक कंपनियों में से एक है. पिछले साल स्टॉक मार्के्स में पेटीएम लिस्ट हुई थी. मैक्वायरी ने कहा है कि आरबीआई के कदम से पेटीएम पेमेंट्स बैंक )Paytm Pamrnt Bank) को स्मॉल फाइनेंस बैंक (Small Finance Bank) में कनवर्ट करने की कोशिशों को झटका लग सकता है.
अगर आपने पहले से Paytm Payment Bank अकाउंट खोल रखा है, और आपके अकाउंट में पैसे भी है। तो इसमें चिंता वाली कोई बात नहीं है। RBI ने पेटीएम पेमेंट बैंक )Paytm Paymrnt Bank) के नये अकाउंट खोलने पर ही रोक लगाई है। Paytm Payment Bank में आपके पैसे सही सलामत रहेंगे। और आप पहले के जैसे बिना किसी रुकावट के Paytm Payment Bank यूज कर पायेंगे।
लाइसेंस हासिल करने में आएगी दिक्कत:
इंडस्ट्री के सूत्र ने भी मैक्वायरी के व्यू को सही बताया. उसने कहा, “बिजनेस पर ज्यादा असर पड़ने नहीं जा रहा है, क्योंकि ट्रांजेक्शन वैल्यू (transaction value) नए कस्टमर्स पर डिपेंड नहीं करता है. लेकिन, आरबीआई का यह कदम खराब समय में सामने आया है, क्योंकि यह पेटीएम में आरबीआई के भरोसे में कमी को दिखाता है.





