AIRA NEWS NETWORK – गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बुधवार सुबह हुई बारिश ने राहत दी। मौसम तो सुहाना हो गया लेकिन जलभराव की समस्या हो गई। जगह-जगह लोनी क्षेत्र में जलभराव हो रहा है। बारिश के चलते लोनी ग़ाज़ियाबाद मैन रोड पूरा जलमग्न हो गया लोनी कस्बा चौकी के सामने भी कई फिट पानी भर चुका है। मंगलवार रात से ही बादल छा गए थे।
बुधवार अल सुबह से मूसलधार बारिश शुरू हो गई। दिनभर रुक रुक कर बूंदाबांदी होती रही। पानी की निकासी की व्यवस्था ना होने की वजह से जगह-जगह जलभराव हो गया, कुछ घण्टे की बारिश ने ही नगर पालिका के विकास कार्यो की पोल खोल कर रख दी! लोनी विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा विकास कार्यो को लेकर लोनी में बड़े-बड़े दावे किए जा रहे है लेकिन सब दावे कागजो में पूरे होकर रह गए, ऐसा ही कुछ हाल लोनी नगर पालिका क्षेत्र वार्ड नं 55 का जहा जगह-जगह लोगो के घरों के घरों में पानी भरा हुआ है स्थानीय निवासियों का घरो से निकलना मुश्किल हो रहा है स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने वार्ड पार्षद से लेकर नगर पालिका तक शिकायत कर रखी है लेकिन आज तक कोई भी कार्यवाही नही की गई।सिर्फ झूठे वादे किए गए।आखिर हम कब तक इस नरकीय जीवन को जीते रहेंगे।


















