करनाल-हरियाणा
Trending

महामारी को हराने में जनता करे प्रशासन का सहयोग : डीसी निशांत कुमार यादव

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

असंध/करनाल: उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने करनाल की जनता को लॉकडाउन के बारे में जानकारी देने के लिए जलमाना, असंध, सालवन, बल्ला, मूनक, गगसीना व स्टौंडी गांव में फ्लैग मार्च कर लोगों से अपील की कि वे लॉकडाउन का पालन करें और इस महामारी को हराने में सहयोग करें। उन्होंने असंध में फ्लैग मार्च के दौरान कहा कि जिले में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध है, अब असंध सहित जिले के अन्य उपमंडलों पर भी 15 से 20 बैड के कोविड अस्पताल बनाए जाएंगे। उपायुक्त ने बुधवार को लॉकडाउन की स्थिति की जानकारी के लिए असंध क्षेत्र का दौरा किया और लोगों को जागरूक किया।

उपायुक्त ने बताया कि उपमंडल स्तर पर भी 20-20 बैड के कोविड अस्पताल बनाए जाएंगे ताकि कोविड मरीजों को अपने ईलाज के लिए करनाल न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि जिले में ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है तथा किसी को भी कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उपायुक्त ने बुधवार देर सायं असंध उपमंडल में फ्लैग मार्च किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया भी उनके साथ मौजूद रहे।
उपायुक्त ने लोगों से अपील कि वे लॉकडाउन के नियमों का पालन करें और घर पर रहें। उन्होंने कहा कि यदि जरूरी हुआ तो लोगों की सुविधा के लिए दुकानों को ऑड-ईवन के हिसाब से खोला जाएगा। उन्होंने दुकानदारों से अपील की वे हो सके तो ज्यादा से ज्यादा होम डिलीवरी की सुविधा लोगों को प्रदान करें ताकि कोविड के नियमों की अनुपालना हो सके।

घर से बाहर निकलने के लिए बनवाएं मूवमेंट पास, सरल हरियाणा पोर्टल पर करें रजिस्टे्रशन – डीसी

उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने जनता से अपील की कि घर से बाहर निकलने के लिए मूवमेंट पास बनवाएं। इसके लिए वे सरल हरियाणा पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं तथा मूवमेंट पास लेकर ही घर से बाहर निकलें।

लॉकडाउन के नियमों की उल्लंघना करने पर धर्मेंद्र ढाबा को किया सील

उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने चिड़ाव मोड़ पर कुछ लोगों द्वारा मास्क न पहनने पर चेतावनी दी तथा उन्हें मास्क के बारे में जानकारी दी। इस पर मौजूद लोगों ने कहा कि भविष्य में वे ऐसा नहीं करेंगे तथा कोविड के नियमों की अनुपालना करेंगे। उपायुक्त ने जुंडला के पास धर्मेंद्र ढाबा एंड करियाणा स्टोर को खोले जाने पर ढाबे को एक हफ्ते के लिए सील कर दिया तथा वहां खड़ी बाईक एचआर05 5588 को सील कर दिया।

नियमों की अवहेलना करने पर ढाबे को किया सील, एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश

उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने करनाल-असंध रोड के पास लॉकडाउन की अवहेलना करने पर पाल ढाबे को सील किया तथा संबंधित एसएचओ को मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।

ढाबे पर बैठे दर्जनों लोगों को मास्क न पहनने पर दी चेतावनी, ढाबे को किया सील

उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने असंध-सालवन रोड पर स्थित महादेव ढाबे पर बैठे दर्जनों लोगों को चेतावनी दी तथा कोविड के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने ढाबे को सील कर दिया तथा ढाबे के मालिक को बुलाकर कहा कि ऐसा क्यों करते हो?

केसीजीएम में ऑक्सीजन टैंक होगा शीघ्र शुरू, स्टोरेज क्षमता होगी 20 टन – डीसी


उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज करनाल में लगाए जाने वाले ऑक्सीजन टैंक का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह टैंक अगले 1 हफ्ते में शुरू हो जाएगा जिससे केसीजीएमसी में ऑक्सीजन स्टोरेज की क्षमता 20 टन हो जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को इस जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगरनिगम के संयुक्त आयुक्त गगनदीप सिंह, केसीजीएमसी के निदेशक डा. जगदीश दुरेजा व वित्त नियंत्रक ओमबीर राणा मौजूद रहे।


मास्क न पहनने वालों के किए जाएंगे चालान, अनावश्यक न निकलें घरों से बाहर – एसपी


पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया ने कहा कि जनता लॉकडाउन के नियमों का पालन करें तथा अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। उन्होंने कहा कि सभी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है, इस दौरान मास्क न पहनने वालों के चालान किए जाएंगे। कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करवाने के लिए सख्ती रहेगी लेकिन ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों का व्यवहार शिष्टाचारपूर्ण हो, इसका ध्यान रखा जाएगा। फिर भी पुलिस से संबंधी किसी प्रकार की शिकायत के लिए आमजन कंट्रोल रूम में सूचना दे सकते हैं।

डीसी व एसपी ने असंध में किया फ्लैग मार्च, जलमाना, असंध, सालवन, बल्ला, मूनक, गगसीना व स्टौंडी में लॉकडाउन की स्थिति का लिया जायजा।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

सुमरिन राय

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button