गोंडा – आपसी कलह से परेशान होकर एक 19 वर्षीय लड़की शनिवार ने बभनान रेलवे स्टेशन के रेल लाइन पर जाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया वही रेलवे पटरी के आसपास रहने वाले लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को तुरंत दिया सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लड़की को आत्महत्या करने से बचा लिया चौकी प्रभारी दीप नारायण यादव व आरक्षी दीपक गुप्ता ने लड़की को समझा बुझाकर अपने साथ चौकी पर ले आए।
पूछताछ में लड़की ने थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर के एक गांव की निवासिनी होना बताया कहा कि उसकी मां मर चुकी हैं और परिवारवालों का व्यवहार ठीक नहीं है तथा वर्तमान में अपने ननिहाल खोड़ारे थाने के सिकरी गांव में रहती थी चौकी प्रभारी श्री दीप नारायण यादव ने बाहर रह रहे एक के भाई मुकेश से फोन पर सम्पर्क कर पुलिस ने लड़की के मामा को बुलाकर उसके सुपुर्द कर दिया आज स्थानीय लोगों की वजह से एक लड़की की जान जाते-जाते बच गई पुलिस के इस कार्य की लोग सराहना कर रहे हैं।
प्रभाकर वर्मा की रिपोर्ट




