कन्नौज – तालग्राम क्षेत्र के ग्राम पंचायत बारगाँव ग्राम भवनियांपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बच्चों से झाड़ू लगवाया जा रहा है शिक्षा के नाम से बच्चों के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ किया जा रहा है, पढ़ाई की जगह बच्चे स्कूल में झाड़ू लगाते नजर आए 1 से लेकर 5 तक के सभी बच्चे स्कूल में झाड़ू लगाते हैं जब बच्चों का कहना है कि हमारे स्कूल में कोई सफाई कर्मी नहीं आता है, और हम ही लोगों को रोज स्कूल में झाड़ू लगाना पड़ता है हम लोग सिर्फ झाड़ू लगाते हैं और यहां पर यहां के मास्टर मुकेश कुमार वर्मा हम लोगों को झाड़ू लगावाते हैं और हम लोग झाड़ू लगाते हैं मना करने पर हम लोगों को मारते हैं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बच्चों के भविष्य के साथ हो रहा है खिलवाड़ अगर ऐसे ही बच्चे अपने स्कूल में झाड़ू लगाते रहे तो उनके जीवन और भविष्य का क्या होगा।


















