बिहार – सुपौल से एक ताजा मामला सामने आया है,जहां पर बस बसंतपुर प्रखंड में 24 अक्टूबर को पंचायत चुनाव के मतदान होने वाले हैं। जिसके लिए वहां वर्तमान मुखिया प्रत्याशी संजीव कुमार मेहता उर्फ मंटू मेहता पिपराही वार्ड संख्या 1 में मतदाताओं से डोर टू डोर मिलने के लिए शनिवार को गए थे, जहां पर पहले से ही बड़ी संख्या में लोग घात लगाकर बैठे हुए थे।
इसी बीच में जैसे ही मंटू मेहता के समर्थकों ने डोर -टू-डोर अभियान की शुरुआत की उसी बीच में घात लगाए लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया और बातचीत के दौरान विवाद इतनी तेजी से बढ़ गया कि वहां पर विरोधियों ने धारदार हथियार से मंटू मेहता और उनके समर्थकों पर बहुत तेजी से वार कर दिया। जिसकी वजह से वहां पर अफरा-तफरी मच गई और हमला काफी तेजी हुआ,जिसकी वजह से वहां पर सूचना मिलने पर एसडीपीओ पंकज कुमार अपने दल बल के साथ पहुंचे।
हमले के बीच में एसडीपीओ पंकज कुमार ने अपने दल-बल के साथ मुखिया प्रत्याशी को वहां से किसी भी तरीके से बाहर निकाला और रतनपुर थाना में आवेदन देकर 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एसडीपीओ पंकज कुमार का कहना है कि इन सभी आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी और उचित निर्णय लिया जाएगा।
सुपौल में पंचायत चुनाव को लेकर माहौल काफी गर्म है और वहां पर जैसे ही मुखिया प्रत्याशी जनसंपर्क अभियान के लिए लोगों के दरवाजे पर पहुंचे वहां पर युद्ध जैसा माहौल बन गया और देखते ही देखते वहां पर लाठी-डंडों से हमला चालू हो गया हालांकि अब मामला शांत हो चुका है और पूरे मामले पर एसडीपीओ पंकज कुमार की नजर है।


















