कानपुर – वार्ड 55 गुजैनी की जानता काफी समय से सीवर जलभराव की समस्या से जूझ रही थी जिसका क्षेत्रीय पार्षद अनिल वर्मा ने संज्ञान लेते हुये एच ब्लॉक व एच वन ब्लॉक में कई जगह सीवर के पानी से जलभराव जलकल सचिव, अधिशाषी अभियंता एन आनंद त्रिपाठी, सहायक अभियंता राम बाबू, जलकल जेई अनिल यादव के साथ निरीक्षण किया गया।
पार्षद अनिल वर्मा ने बताया कि जहाँ भी जलभराव की समस्या की शिकायत थी वहाँ मौके पर पहुँचकर निरीक्षण किया गया और समस्या के अतिशीघ्र निस्तारण के लिये संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की गयी।
मौके पर पहुँचे अधिकारियों ने तत्काल सीवर की सफाई के लिये गाड़ी सफाई मशीन मंगवाकर सीवर सफाई का कार्य चालू शुरू कराया गया और जहाँ से गन्दे पानी की सप्लाई आ रही थी उसके निस्तारण के लिये भी कार्य प्रारम्भ कराया गया।


















