डीपीआरओ सतीश का कठिन परिश्रम ला रहा रंग ग्राम पंचायतों में विशेष रूप से चल रहा साफ सफाई व सेनेटाइज़ेशन
बिजनौर: डीपीआरओ सतीश कुमार जबसे बिजनौर आए हैं तबसे ही उन्होंने एक टारगेट बना लिया था ग्राम पंचायतों को साफ स्वच्छ बनाए रखना है व पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी का समय से पालन करवाना है व पंचायतीराज विभाग के कार्यो में किसी भी तरह की लापरवाही नही होने दी जाएगी इसलिए सतीश कुमार द्वारा स्वयं ग्राम पंचायतवासियो के बीच मे जाकर ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्यो व साफ-सफाई व्यवस्था के बारे में विस्तार से पूछा गया ज़्यादातर ग्राम पंचायतवासियो ने प्रशंसा की तो कुछ ग्राम पंचायतो में शिकायते मिली तो जाँच करवा कर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को लापरवाही से कार्य करने का कारण बताओ नोटिस भी जारी कर दिया।
जिस वजह से पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों में भय का माहौल हो गया कि पता नही अब कब किस ग्राम पंचायत में औचक निरीक्षण करले साहब। इसलिए पंचायतीराज विभाग के अधिकारी व कर्मचारी अपनी ड्यूटी को बखूबी निभा रहे हैं व ग्राम पंचायतों में जाकर जनता के बीच मे रहकर कार्य करवा रहे हैं। डीपीआरओ सतीश कुमार की दो बार कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट भी आई लेकिन फिर भी वो अपनी ज़िम्मेदारी से पीछे नही हटे घर रहकर भी वीडियो कॉल के माध्यम से पंचायतीराज विभाग से सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा निर्देश देते रहे।
पंचायतीराज विभाग की टीम द्वारा पिछले साल भी व इस साल भी अपनी जान की परवाह ना करते हुए भी कोरोना जैसी भयंकर बीमारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। शासन द्वारा जो भी योजनाएं चलाई जा रही है कोरोना को लेकर पंचायतीराज विभाग की टीम उसको लाभार्थियों तक पहुँचा रही है।




























