करनाल-हरियाणा

भारत सरकार द्वारा पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

करनाल – नेहरू युवा केंद्र करनाल द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार व नेहरू युवा केंद्र संगठन मुख्यालय न्यू दिल्ली के निर्देशानुसार आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में भारत सरकार द्वारा पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव बनाया जा रहा है। इसी के अनुसंधान के समग्र राष्ट्र के 774 जिलों में दिनांक 13 अगस्त 2021 से 02 अक्टूबर 2021 तक फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 कार्यक्रम का आयोजन जिला स्तर पर एवं प्रत्येक जिले के 75 गांव में ग्राम स्तर पर किया जाना है।

इसी कड़ी में नेहरू युवा केंद्र करनाल द्वारा आगामी 4 सितम्बर को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन और जिला करनाल के 75 गांव कलसौरा, ब्याना, इंदरगढ़, मुरादगढ़, बुटानखेड़ी, जोहड़ माजरा, बुढऩपुर बांगर पंजोखरा, रामगढ़, नबीपुर, शेखपुरा, चांदसमंद, झुढला, शाहपुर, रम्बा, समौरा, शालवन, गोगड़ीपुर, बजीदा इत्यादि गांव में किया जाएगा। जिला युवा अधिकारी रेनू सिलग ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों पर्यावरणविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं योग एवं खेल से संबंधित महानुभावों प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय व्यक्तियों को निमंत्रित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में देशवासियों विशेषकर युवाओं में फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए फिट इंडिया आंदोलन परिचालित किया जा रहा है जिसमें दौड़, खेल, योग, व्यायाम, आदि शारीरिक गतिविधियां सम्मलित है। इस कार्यक्रम में स्वतंत्रता दौड़ हाथ में झंडा लेकर ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित स्थानों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों के आसपास दौड़ें यात्रा की जाएगी।

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय गान पर केंद्रित एक विशेष कार्यक्रम को जोड़ा गया है। जिसमें राष्ट्रगान का प्रतिपादन और वीडियो को https://rastragaan.in/ पर अपलोड कर प्रत्येक व्यक्ति प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकता है। नेहरू युवा केन्द्र करनाल की जिला युवा अधिकरी रेनू सिलग द्वारा स्वैच्छिक व शैक्षिक संस्थाओं, एन.एस.एस. व नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवकों, युवा क्लब प्रतिनिधियों से बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम से जुडऩे का अनुरोध किया है।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button