करनाल-हरियाणा
Trending

वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना के लिए अब वृद्धजनों को नहीं करना पड़ेगा इंतजार

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

करनाल – उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना का लाभ उठाने के लिए अब वृद्धजनों को सर्वे का इंतजार नहीं करना पड़ता बल्कि ऑनलाईन व्यवस्था शुरू होने से 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर हरियाणा सरकार की ओर से संबंधित व्यक्ति के मोबाईल नम्बर पर सूचना आती है कि आप वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना के पात्र हो चुके हैं और नजदीक के सीएससी सेंटर पर जाकर सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाईन प्रक्रिया के शुरू होने से अब वृद्धजनों को जिला मुख्यालय पर स्थित सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते बल्कि गांव व आस-पास के नजदीक ही सीएससी सेंटरों में अपना आवेदन ऑनलाईन करवाकर योजना का लाभ उठा रहे हैं।

जिला में 1 लाख 84 हजार 37 लाभार्थियों को विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत मिल रहा लाभ – डीसी

उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सामाजिक, न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के माध्यम से वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, निराश्रित बच्चों, लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता योजना के तहत करनाल जिला में 1 लाख 84 हजार 37 लाभार्थियों को 44 करोड़ 90 लाख 64 हजार रूपये की राशि पेंशन के रूप में हर माह वितरित की जाती है।

जिला में 1 लाख 3 हजार 338 लाभार्थियों को मिल रहा वृद्धावस्था सम्मान भत्ता का लाभ – डीसी

डीसी निशांत कुमार याव ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा सामाजिक, न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के तहत 2500 रूपये प्रतिमाह के हिसाब से पेंशन राशि उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना के तहत जिला में 1 लाख 3 हजार 338 लाभार्थियों को 25 करोड़ 83 लाख 45 हजार रूपये की राशि प्रतिमाह सम्मान भत्ता के रूप में दी जा रही है।

जिला में 51 हजार 810 विधवा महिलाओं को मिल रही पेंशन – डीसी

उपायुक्त ने बताया कि जिला में विधवा पेंशन योजना के तहत 51 हजार 810 महिला लाभार्थियों को 12 करोड़ 95 लाख 25 हजार रूपये की राशि पेंशन के रूप में हर माह 2500 रुपये के हिसाब से प्रत्येक लाभार्थी को वितरित की जा रही है।

दिव्यांग पेंशन योजना के तहत 13 हजार 106 लाभार्थियों को मिल रहा है लाभ – डीसी

डीसी ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिव्यांगजनों को पेंशन दी जाती है। इस योजना के तहत जिला में 13 हजार 106 लाभार्थियों को 3 करोड़ 27 लाख 65 हजार रूपये की राशि पेंशन के रूप में दी जाती है। इन लाभार्थियों के बैंक खाते में हर माह 2500 रुपये की राशि पेंशन के रूप में सरकार की ओर से जमा करवाई जाती है।

लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता योजना के तहत 3 हजार 148 लाभार्थी उठा रहे लाभ – डीसी

डीसी ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा जिन दम्पत्तियों के पास केवल लड़कियां हैं, उन्हें लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता योजना के तहत लाभ दिया जाता है। जिला में इस योजना के तहत 3 हजार 148 लाभार्थियों को 7 करोड़ 87 लाख रूपये की राशि पेंशन के रूप में वितरित की जाती है। इन लाभार्थियों के बैंक खाते में हर माह 2500 रुपये की राशि पेंशन के रूप में सरकार की ओर से जमा करवाई जाती है।

निराश्रित बच्चों को दी जा रही है वित्तीय सहायता – डीसी

उपायुक्त ने बताया कि समाज कल्याण विभाग के माध्यम से जिला में निराश्रित बच्चों की वित्तीय सहायता योजना के तहत 11 हजार 500 बच्चों को 1600 रूपये प्रतिमाह के हिसाब से 1 करोड़ 84 लाख रूपये की राशि तथा जो दिव्यांग बच्चे स्कूल नहीं जाते, के लिए शुरू की गई वित्तीय सहायता योजना के तहत जिला में 1135 बच्चों को 1900 रूपये प्रतिमाह के हिसाब से 21 लाख 56 हजार 500 रूपये की राशि हर माह प्रदान की जाती है।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button