कन्नौज- जनपद में पाइप पेयजल योजना से सभी घरों को आच्छादित किया जाये। ग्रामीण क्षेत्रों से आवास हेतु आने वाले प्रार्थना पत्रों में पत्र लाभार्थियों के नाम ब्लॉक स्तर पर पंजिका में दर्ज करें। शासन की योजनाओं का व्यापक प्रचार- प्रसार सुनिश्चित किया जाये। उक्त निर्देश आज मा0 सांसद श्री सुब्रत पाठक ने कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोजित जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) बैठक की अध्यक्षता करते हुये संबंधित अधिकारियों को दिये।
उन्होनें समीक्षा के दौरान महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारण्टी योजना, दीन दयाल अन्त्योदय योजना, प्रधानमंत्री सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास शहरी तथा ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिचाई, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मिड-डे मिल, अवैध खनन के विरूद्ध कार्यवाही तथा राष्ट्रीय राजमार्ग आदि विकास से संबंधित योजनाओं की गहन समीक्षा की, जिसमें परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु पोस्टर, बैनर, कोल्ड स्टोरेज, प्रधान एंव सचिव आदि के माध्यम से किसानों को जागरूक करने के निर्देश देते हुये कहा कि इस योजना से सभी कृषकों की आये में वृद्धि दिलाने हेतु एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु उनके द्वारा उत्पन्न उत्पादों का ब्राण्डीकरण कर मार्किट में बेचा जाए।
मा0 सांसद द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आगामी समय में छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाने के उद्देश्य से ब्लॉक स्तर व जिला स्तर पर आने वाले आवेदन पत्रों की सूची तैयार कर पात्रता की जांच करते हुए जांच में पात्र पाए जाने वाले लाभार्थियों का ब्लॉक वार पंजिका में अंकन सुनिश्चित किया जाए जिससे आगामी समय में उन पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाया जा सके।
उन्होनें राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के अंतर्गत ग्राम मोतीपुर में सामूहिक पेयजल योजना के संचालन के संबंध में बैठक में उपस्थित सदस्य द्वारा शिकायत की गई जिस पर पेयजल संकट के दृष्टिगत रखते हुए अधिशासी अभियंता जल निगम को संबंधित पेयजल योजना का संचालन की कार्यवाही शीघ्र किए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री राकेश कुमार मिश्र ने जिला विकास समन्यव एंव निगरानी समिति (दिशा) के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यों के संबंध में भी आवश्यक निर्देश देते हुये कहा कि सभी विभाग लक्ष्य की पूर्ति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करें।
लापरवाही किसी भी दशा में छम्य नही होगी। बैठक के दौरान पिछली बैठक में दिए गए दिशा निर्देशों के अनुपालन के संबंध में भी चर्चा की गई जिसमें सभी करवाई पूर्ण पाई गई। इसके अतिरिक्त बैठक में संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के साथ सांसद निधि से कराये जा रहे कार्यों की प्रगति की भी सामीक्षा करते हुए कार्यों को तेजी से गुणवत्तापूर्ण रूप से करायेजाने के निर्देश दिए।
बैठक में मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, उप निदेशक कृषि, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आदि संबंधित अधिकारी, समस्त ब्लॉक प्रमुख एंव अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित थे।




























