Multibagger stock zee ent Rakesh Jhunjhunwala stock zoomed over 100 pc in one month check details varpat

[ad_1]
नई दिल्ली. देश के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) जांच-परख कर शेयर में निवेश करते हैं. राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala stock) जिस शेयर को हाथ लगा देते हैं, उस शेयर में पंख लग जाते हैं. उनके पोर्टफोलियो में शामिल एक और स्टाॅक ने महीने भर में निवेशकों को बंपर रिटर्न (Multibagger Stock) दिया है.
हम बात कर रहे हैं- ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Zee Entertainment Enterprises Limited) की. Zee Ent का शेयर 23 अगस्त, 2021 को 170 रुपये पर था. जो कि 22 अगस्त को बढ़कर 355.40 रुपये हो गया. इस एक महीने दौरान Zee Ent के शेयर में 109 प्रतिशत की बढ़त देखी गई है.
Zee Ent का सोनी पिक्चर्स के साथ मर्जर
इस साल की शुरुआत से इस शेयर में 51 फीसदी की तेजी है. बीएसई (BSE) पर यह 255.65 रुपये के पिछले बंद के मुकाबले 10 फीसदी बढ़कर 281.20 रुपये पर खुला. मीडिया फर्म सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPNI) के साथ विलय की घोषणा के बाद ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयर बीएसई पर 355.40 रुपये के साथ नए रिकाॅर्ड पर पहुंच गए. बता दें कि कंपनी के शेयर 52-सप्ताह के हाई रिकाॅर्ड पर है.
ये भी पढ़ें- Cryptocurrency वॉलेट से निवेशक हुए मालामाल! ₹6 लाख बन गए 216 करोड़ रुपये, जानें क्या है निवेश स्ट्रेटेजी?
Sony Pictures ने कहा है कि ZEEL और SPNI का विलय मीडिया बिजनेस में एक नई ऊंचाई को छूएगा. यह विलय मीडिया बिजनेस में सबसे मजबूत लीडरशिप टीमों, content creators और high-quality series and film libraries को एक साथ लाएगा. यह एक नई शुरुआत है.
मार्केट कैप बढ़कर 32,378.98 करोड़ रुपये हुआ
कंपनी का शेयर 5 दिन, 10 दिन, 20 दिन, 50 दिन, 100 दिन और 200 दिन की एवरेज मूविंग से ऊपर हैं. बीएसई पर फर्म का मार्केट कैप बढ़कर 32,378.98 करोड़ रुपये हो गया है. स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा कि स्टॉक बहुत ही आकर्षक वैल्यूएशन पर कारोबार कर रहा है और यह मीडिया स्पेस में सबसे मजबूत और FIIs के पसंदीदा शेयरों में से एक है.
ये भी पढ़ें- सरकारी मदद से कम पैसों में शुरू करें यह कारोबार, हर महीने होगा तगड़ा मुनाफा, जानें कैसे करें स्टार्ट?
बिग बुल का है बड़ा निवेश
बता दें कि बिग बुल राकेश झुनझुनवाला ने 110.22 करोड़ रुपये के बल्क डील में कंपनी के 50 लाख शेयर खरीदे हैं. उन्होंने 220.4 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से शेयर खरीदे हैं. ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड में उनकी हिस्सेदारी का मूल्य पिछले एक सप्ताह में अब तक 50% से अधिक बढ़ गया है. झुनझुनवाला के अलावा, बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज यूरोप एसए ने भी लगभग 115 करोड़ रुपये के बल्क डील में 48.7 लाख शेयर 236.2 रुपये पर खरीदे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Business news in hindi, Earn money, How to earn money, Multibagger stock, Multibagger stock 2021, Rakesh Jhunjhunwala, Stock Options, Stock return
Source link






