दूसरी बार अध्यक्ष बनने पर मेघराज पंवार को बनवारी शर्मा व रमेश तिवाड़ी आदि ने स्वागत किया
बीकानेर सर्किट हाऊस में दोपहर 1:30 बजे सचिवालय अधिकारी कर्मचारी संघ के लगातार दूसरी बार चुनाव जीतकर अध्यक्ष बने श्री मेघराज जी पँवार के बीकानेर पधारने पर राज०राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ(लोकतांत्रिक) की तरफ से स्वागत समारोह का कार्यक्रम रखा गया ।
महासंघ (लोकतांत्रिक) के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बनवारी शर्मा ने उन्हें साफा पहनाया और महामंत्री(संगठन) रमेश तिवाड़ी ने शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया । महासंघ (लोकतांत्रिक) के अति०महामंत्री सतीश नायक,पी.बी.एम. शाखा अध्यक्ष रमजान तंवर, राकेश विशनोई , शिक्षा विभाग के कमल नारायण आचार्य, महासंघ(स्वतंत्र) के प्रदेशाध्यक्ष मनीष विधानी, महासंघ (एकीकृत) के जिलाध्यक्ष विजयसिंह राठौड़, इदरीश जी
विजयसिंह जी पी.एच. डी. आदि सैकड़ो कर्मचारियों ने उनका माला पहनाकर एंव बुके देकर स्वागत किया । इस मौके पर मेघराज पँवार,बनवारी शर्मा, रमेश तिवाड़ी,विजयसिंह जी मनीष विधानी आदि ने कर्मचारियों को सम्बोधित भी किया ।

















