राष्ट्रीय

Mann ki baat live updates narendra modi main points – Mann ki Baat: मन की बात में PM मोदी बोले

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

[ad_1]

नई दिल्‍ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को देशवासियों के साथ अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात (Mann Ki Baat) के जरिये विचार साझा किए. इस दौरान उन्‍होंने मराठी भाषा दिवस (Marathi Language Day) पर लोगों को शुभकामनाएं दीं. साथ ही देश से चोरी हुई कीमती मूर्तियों का मामला भी उठाया. उन्‍होंने कहा, ‘अतीत में बहुत सारी मूर्तियां चोरी होकर भारत से बाहर जाती रहीं. कभी इस देश में, तो कभी उस देश में ये मूर्तियां बेचीं जाती रहीं. न उनको उसके इतिहास से लेना देना था, श्रद्धा से लेना देना था. इन मूर्तियों को वापस लाना, भारत मां के प्रति हमारा दायित्व है.’

पीएम मोदी ने मन की बात (Mann Ki Baat) कार्यक्रम में कहा, ‘इस महीने की शुरुआत में भारत, इटली से अपनी एक बहुमूल्य धरोहर को लाने में सफल हुआ है. ये धरोहर है अवलोकितेश्वर पद्मपाणि की हजार साल से भी ज्यादा पुरानी प्रतिमा. ये मूर्ति कुछ वर्ष पहले बिहार में गया जी के देवी स्थान कुंडलपुर मंदिर से चोरी हो गई थी.’ उन्‍होंने कहा, ‘ऐसे ही कुछ वर्ष पहले तमिलनाडु के वेल्लूर से भगवान आंजनेय्यर, हनुमान जी की प्रतिमा चोरी हो गई थी. हनुमान जी की ये मूर्ति भी 600-700 साल पुरानी थी.  इस महीने की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में हमें ये प्राप्त हुई, हमारे मिशन को मिल चुकी है.’

पढ़ें PM मोदी के मन की बात कार्यक्रम की प्रमुख बातें-

– पीएम मोदी ने कहा, ‘तंजानिया के भाई-बहन किलि पॉल और उनकी बहन नीमा ये बहुत चर्चा में हैं और मुझे पक्का भरोसा है आपने भी उनके बारे में जरूर सुना होगा. उनके अंदर भारतीय संगीत को लेकर एक जुनून है, एक दीवानगी है और इसी वजह से वे काफी लोकप्रिय भी हैं.’ बता दें कि किलि पॉल और नीमा इंस्‍टाग्राम पर काफी लोकप्रिय हैं. वे बॉलीवुड के गानों पर थिरकते हैं.

– पीएम मोदी ने कहा, ‘कुछ दिन पहले ही हमने मातृभाषा दिवस मनाया. जो विद्वान लोग हैं, वो मातृभाषा शब्द कहां से आया इसकी उत्पत्ति कैसे हुई, इसे लेकर बहुत एकेडमिक इनपुट दे सकते हैं. जैसे हमारे जीवन को हमारी मां गढ़ती है, वैसे ही मातृभाषा भी हमारे जीवन को गढ़ती है.’

– पीएम मोदी ने मन की बात में कहा, ‘भारत में विश्व की सबसे पुरानी भाषा तमिल है. साल 2019 में, हिन्दी, दुनिया की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में तीसरे क्रमांक पर थी. आज के दिन, यानी, 27 फरवरी को मराठी भाषा गौरव दिवस भी है. ‘सर्व मराठी बंधु भगिनिना मराठी भाषा दिनाच्या हार्दिक शुभेच्छा.’

– पीएम मोदी ने कहा, ‘पिछले सात वर्षों में देश में आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार पर बहुत ध्यान दिया गया है. इसी महीने की शुरुआत में आयुष स्‍टार्ट अप चैलेंज शुरू हुआ है. इस चैलेंज का लक्ष्य इस क्षेत्र में काम करने वाले स्‍टार्ट अप को पहचान कर उन्हें सपोर्ट करना है.’

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगले महीने कई पर्व और त्‍योहार आ रहे हैं. मैं लोगों से कहना चाहूंगा की होली और अन्‍य त्‍योहारों पर वोकल फॉर लोकल का इस्‍तेमाल करें. इसके लिए पास के स्‍थानीय बाजार से ही सामान खरीदें. इन त्‍योहारों को मनाने के दौरान कोविड से सावधानी भी बरतें.’

Tags: Mann Ki Baat, Narendra modi

[ad_2]
Source link

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button