स्योहारा – आज सुबह क्षेत्र के ग्राम नवादा केशो व उससे लगे अन्य गांव में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब वहां एक पागल कुत्ते ने आधे दर्जन से ज़्यादा लोगो को अपना शिकार बनाकर उनको गम्भीर रूप से काटकर लहूलुहान कर दिया,सभी घायलो को सीएचसी लाकर उनका इलाज कराया गया।
कुत्ते के इस हमले में बिशम्बर पुत्र झबरे सिंह,ज़ाकिर पुत्र शब्बीर अहमद,ओमप्रकाश पुत्र हरबंश सिंह,कृपाल पुत्र किसनु सिंह,रामनाथ पुत्र भुकिया,रुपाली पुत्री ललित कुमार, भगवती पत्नी बनवारी आदि गम्भीर रूप से घायल हो गए,सभी को सीएचसी में लाकर रेबीज़ के इंजेक्शन लगाए गए हैं जबकि बताया गया है गुस्साए ग्रामीणों ने पागल कुत्ते को मौत के घाट उतार दिया है।


















