उत्तराखंड
Trending

टापू पार कच्ची शराब का कारोबार लक्सर पुलिस ने किया बंटाधार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK- बॉलिवुड फिल्मों में यह दृश्य अक्सर नजर आता है कि अपना अवैध कारोबार चलाने के लिए विलेन ऐसी सीक्रेट जगह चुनता है जहां के बारे में आम आदमी सोच भी नही पाए। चाहे आप मोगेम्बो को देखें या फिर ठाकुर से हाथ मांगने वाले गब्बर सिंह की, इन्हे एकान्त पसन्द था जहां कोई डिस्टरबेन्स ना हो और इनका गोरखधंधा भी चलता रहे और डायलॉग पर तालियां भी बजती जाएं।

ऐसा ही कुछ दृश्यों से प्रभावित होकर और हैप्पी इंडिंग को इग्नोर कर प्रतापपुर लक्सर निवासी चाँदवीर, गुड्डू, सूरजमल उर्फ मंगलू और विकास उर्फ काला ने कच्ची शराब निर्माण मे उज्जवल भविष्य देख अज्ञात टापू पर अपना ठिकाना बनाया। चारों कबूतर अपने सपनों को उड़ान दे ही रहे थे कि लक्सर पुलिस को सूचना लग चुकी थी क्योंकि नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई लक्सर पुलिस कर रही थी पुलिस ने अपनी कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए नशा के ठिकाने पर छापेमारी की

चौतरफा पानी व ऊंची लंबी झाड़ियों के बीच अपने कारोबार का टेंट फैलाए बैठे चारों कबूतर तो छापे की आहट सुन गिरते पड़ते फरार हो गए लेकिन लक्सर_पुलिस ने SHO यशपाल बिष्ट के कुशल निर्देशन व तेजतर्रार चौकी इंचार्ज रायसी विनय मोहन द्विवेदी के अथक प्रयासों से अज्ञात टापू पर पहुंच कर इनके सपनों को टापू क्षेत्र में ही बिखेर दिया और कारोबार के पंख कतर दिए। चारों कबूतरों को भी जल्द पिंजरे में बंद करने की तैयारी जोर शोर से जारी है। हजारों लीटर लाहन को मौके पर ही नष्ट करते हुए सारे भट्टी उपकरणों को जब्त किया गया। क्षेत्र में अब लक्सर पुलिस की कार्रवाई की सराहना हो रही है

पहले भी इनके कारनामे बहुत हैं क्योंकि चारों के खिलाफ पहले भी कई बार लिखा पढ़ी हो चुकी है-

अभि0 चाँदवीर का आपराधिक इतिहास-

1-मु.अ.स. 273/19, धारा 323/354/452 ipc
2-मु.अ.स. 05/20, धारा 60 आब0अधि0
3-मु.अ.स. 26/20, धारा 323/325/504/506 ipc
4-मु.अ.स. 669/20, धारा 147/148/149/323/504/506 ipc
5-मु.अ.स. 505/20, धारा 3(1)गुण्डा अधि0

अभि0 गुड्डू का आपराधिक इतिहास-

1-मु.अ.स. 26/20धारा323/325/504/506 ipc
2-मु.अ.स. 669/20धारा 147/148/149/323/504/506 ipc
अभि0 सूरजमल उर्फ मंगलू का आपराधिक इतिहास-
1-मु.अ.स. 26/20धारा 323/325/504/506 ipc
2-मु.अ.स. 669/20धारा 147/148/149/323/504/506 ipc
3-मु.अ.स. 806/20धारा 60 आब.अधि.

अभि0विकास उर्फ काला का आपराधिक इतिहास-

1-मु.अ.स. 669/20, धारा147/148/149/323/504/506 ipc वही लक्सर पुलिस आम जनता से भी आगरा करती है अगर आपके पास किसी भी नशा कारोबारी के बारे में कोई सूचना हो या कहीं अपराध होता देख लें उसकी जानकारी हो या फिर किसी अपराधी के बारे में कोई जानकारी हो तुरंत आकर अपनी लक्सर पुलिस से जानकारी को साझा करें आपका नाम और पहचान पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी अपने शहर को अपराध मुक्त बनाने में अपनी पुलिस का सहयोग करें

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button