राजस्थान
Trending

रीट पेपर लीक पर सरकार पर बरसे किरोड़ी: मीणा बोले – पेपर लीक में SOG के अधिकारी भी शामिल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – राजस्थान में रीट परीक्षा को लेकर हर दिन नया विवाद सामने आ रहा है। राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने अब रीट धांधली में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG)के अधिकारियों को भी लिप्त बताया है। उन्होंने कहा कि SOG को शुरुआती जांच में ही अपने कर्मचारियों के कारनामों का पता लग गया है। इसलिए अब SOG की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है।

SOG के कर्मचारी भी पेपर लीक में शामिल:

किरोड़ी लाल मीणा ने आरोप लगाया कि SOG की जांच इस मामले में काफी नहीं होगी। क्योंकि SOG इसमें खुद शामिल रही है। मीणा ने कहा कि कुछ आरोपियों ने SOG के सामने ये बयान दिया है कि रीट का पेपर SOG के कुछ लोगों को भी दिया गया था। उन्होंने बताया राजीव गांधी स्टडी सर्किल की लोगों की 2007 में गहलोत ने सोनिया गांधी के मीटिंग करवाई थी। इसमें सुभाष गर्ग,प्रदीप पाराशर और डीपी जारोली भी मौजूद थे। मीणा ने बैठक के फोटो भी सार्वजनिक की। उन्होंने कहा कि इससे साबित होता है कि इनके कितने बड़े लोगों से संबंध रहे हैं।

धारीवाल ने विधानसभा में गलत तथ्य किये पेश:

किरोड़ी मीणा ने कहा कि विधानसभा बहस के दौरान प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया ने पूछा कि डॉ प्रदीप पाराशर के अधीन चार डिप्टी कंट्रोलर को किसके आदेश से लगाया गया। इस पर मंत्री शांति धारीवाल ने बताया की जयपुर कलक्टर जयपुर अतरसिंह नेहरा के आदेश पर चार लोग लगाए गए। जबकि हकीकत में चारों लोगों का आदेश सरकारी रिकॉर्ड में नहीं है। इनमें डॉक्टर ध्यानचंद गोठवाल, डॉक्टर बी.एस. परमार, डॉक्टर सुभाष यादव और डॉ रणधीर सिंह शामिल है। इन लोगों ने ही प्रदीप पाराशर के साथ मिल रीट के पेपर आउट किया है।

सिर्फ CBI से हो जांच:

सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि सरकार शुरुआत में पेपर लीक को भी गलत बता रही थी। जबकि धांधली के प्रमाण सार्वजनिक होने के बाद सरकार को लेवल 2 का पेपर आउट होने की बात स्वीकार करनी पड़ी। लेकिन अब भी सरकार लेवल वन का पेपर आउट नहीं मान रही है। जबकि रीट के दोनों पेपर आउट हुए हैं। जिसमें कांग्रेसी नेताओं के साथ अधिकारियों और पुलिस के भी आला अधिकारियों की मिलीभगत है। इसलिए इस मामले की सिर्फ सीबीआई से जांच करवाई जानी चाहिए।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button