AIRA NEWS NETWORK – दबंगों ने गांव के ही एक अधेड़ किसान की कार से कुचलकर हत्या कर दी जिसके बाद मृतक के बेटे ने आरोपियों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया है मृतक के बेटे का यह भी आरोप है कि एसओ ने घटना की तहरीर बदलवाकर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है बताते चलें घटना स्थानीय थाना क्षेत्र के रेतादलसिंह गांव के कौचिहा मजरे की है जहां पर आज दोपहर लगभग 2:00 बजे चन्द्र भूषण तिवारी ने पुरानी रंजिश के चलते गाँव के तरुण तिवारी को अपनी निजी कार से कुचल दिया ।
जिससे किसान तरुण तिवारी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई मृतक के बेटे अखिलेश तिवारी का आरोप है कि उन्होंने स्थानीय थाने में आरोपियों के विरुद्ध हत्या की नामजद तहरीर दी थी किन्तु एसओ ने तहरीर बदलवाकर मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है आईरा न्यूज़ संवाददाता के सामने घटना के प्रत्यक्षदर्शी गांव के संजय तिवारी ने बताया कि मैं उस वक्त घटना स्थल पर मौजूद था आरोपी पहले से वहीं गाड़ी लेकर मौजूद थे ।
मौक़ा देखकर आरोपी ने तेज रफ्तार से गाड़ी लाकर तरुण तिवारी के ऊपर चढ़ा कर भाग निकले आरोपियों ने हत्या को दुर्घटना में बनाने के लिए पहले गाड़ी के आगे जाकर लोहे की रॉड से अपने वाहन का शीशा भी तोड़ा मृतक के बेटे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगे। स्थानीय थाने में समुचित कार्यवाही नही हुई है थानाध्यक्ष नवाबगंज संतोष सरोज ने बताया कि घटना के सम्बंध में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्रभाकर वर्मा की रिपोर्ट




























