
AIRA NEWS NETWORK – खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा खजुराहो नृत्य महोत्सव में शामिल हुए उन्होंने कहा कि खजुराहो की सुंदरता कला और संस्कृति के साथ-साथ योग और अध्यात्म का केंद्र भी है उन्होंने कहा कि खजुराहो के लिए जो भी बन पड़ेगा उसके लिए मै जी-जान से करने का हमेशा प्रयासरत हूं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खजुराहो क्षेत्र नई ऊंचाइयों को छूने का काम कर रहा है उन्होंने कहा कि एयर कनेक्टिविटी रोड कनेक्टिविटी और रेल कनेक्टिविटी मैं बहुत हद तक सुधार किया गया है। खजुराहो में केंद्रीय विद्यालय का काम भी बहुत हद तक पूरा हो गया है।
खजुराहो के सांसद विष्णु दत्त शर्मा और उनकी धर्मपत्नी डॉक्टर स्तुति शर्मा अपनी बच्ची के साथ खजुराहो नृत्य महोत्सव में लगी प्रदर्शनी का लुफ्त उठाया और खरीदारी भी की साथ ही उन्होंने बुंदेली व्यंजन का लुफ्त उठाया और बुंदेली में कहा कि बुंदेली खाना भोतऊ नोनो लगत इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष मलखान सिंह भाजपा जिला महामंत्री अरविंद पटेरिया पूर्व मंत्री ललिता यादव जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष बॉबी सिंह जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी खजुराहो एसडीएम डीपी दुबे दी खजुराहो एसडीओपी मनमोहन बघेल खजुराहो सीएमओ बसंत चतुर्वेदी शहद कई अधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे


















