
बीकानेर – नया शहर इलाके में जवाहर नगर स्थित एक ज्वैलरी शॉप में सोमवार सुबह लगी आग की चपेट में आने से लाखों के जेवरात और फर्नीचर तबाह हो गया। इसकी सूचना मिलने के बाद अग्निशमन दस्ते ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। नयाशहर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। जानकारी के अनुसार पीराराम ज्वैलर्स शॉप में उठती आग की लपटें देखकर आस पास के लोग भी सहम गये।
स्थानीय लोगों और आस पास के दुकानदारों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन भीषण रूप से लगी आग काबू नहीं आई। आग शॉप के अंदर ही आग लगी हुई थी। जिसे काबू पाने में दमकल दस्ते को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। आग की चपेट में आने से शॉप में रखे सोने चांदी के जेवरात,फर्नीचर और बिजली उपकरण पूरी तरह जल गये। अनुमान लगाया जा रहा है कि लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आंशका जताई जा रही है कि शॉट सर्किट के कारण लगी आग के कारण ज्वैलरी शॉप में यह तबाही हुई है।


















