पत्रकार पर हमलेबाजी के पांच मुलजिम गिरफ्तार, श्रीडूंगरगढ़ मेें उपजा जनाक्रोश हुआ शांत
बीकानेर – श्रीडूंगरगढ़ में स्थानीय पत्रकार अशोक पारीक पर हमलेबाजी के पांच मुलजिमों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बंद हवालात कर दिया है। सीआई श्रीडूंगरगढ़ वेदपाल श्योरान ने बताया कि हमलेबाजी में शामिल बलवीर सिंह, मनोहर सिंह, कानाराम जाट, तेजपाल नायक, बाबू सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया है,वारदात में अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है। इधर पत्रकार पर हमलेबाजी के कारण कस्बे में उपजा जनाक्रोश भी सोमवार को शांत हो गया । दोपहर बाद कस्बे के बाजार की दुकानें और प्रतिष्ठान खुल गये।
इससे इससे पहले घटना के विरोध में सोमवार सुबह कस्बे के मुख्य बाजारों के अलावा अन्य मोहल्लों में स्थित दुकानों को भी बंद रखा गया है। जानकारी में रहे कि शनिवार की रात कस्बे के घूमचक्कर के पास देर रात ठेके में निर्बाध रूप से बिक रही शराब का वीडियों बना रहे पत्रकार अशोक पारीक पर ठेके संचालक के गुर्गो ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
इस घटना से कस्बे में माहौल गरमा गया और घटना के विरोध में लोग सडक़ों पर उतर आये। इधर बीकानेर में पत्रकार संगठनों ने घटना का विरोध करते हुए एसपी को ज्ञापन सौंपा था। घटना के बाद आबकारी विभाग ने शराब ठेके का लाईसेंस भी तीन दिन के लिये निलम्बित कर दिया गया है। चोटिल पत्रकार अभी पीबीएम होस्पीटल में उपचारधीन है। सोमवार को पुलिस ने उसका मेडिकल मुआयना करवाया।


















