उत्तरप्रदेश
Trending

जानसठ थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा अपराधियों पर पढ़ रहे सख्त

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

मुज़फ्फरनगर – कप्तान अभिषेक यादव के कुशल मार्ग निर्देशन में जानसठ थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा बेहतरीन कानून व्यवस्था को अमलीजामा पहनाते हुए अपराधियों पर कड़ा शिकंजा कस रहे हैं तो वहीं उनके अधीनस्थ जानसठ कस्बा चौकी इंचार्ज गजेंद्र सिंह तेजतर्रार एवं निडर उप निरीक्षक है तथा हर कदम पर सफलता की ओर अग्रसर रहते हैं इनमें गजब की प्रतिभा है, तथा अपनी अभी तक की सर्विस में यह जहां भी रहे हैं हमेशा अपराधियों के खिलाफ अपराध उन्मूलन अभियान चलाकर उनको जेल की सलाखों के पीछे भेजने का काम किया हैं ।

इसीलिए यह आमजन में अपनी बेहतरीन छाप छोड़े हुए हैं क्राइम करने वाले शातिर बदमाश को एक के बाद एक मुठभेड़ में अपना शिकार बना कर उन्हें लंगड़ा लूला कर पुलिस का खौफ उनमें भर देते हैं।आज भी जानसठ थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा के नेतृत्व में कस्बा इंचार्ज जानसठ गजेंद्र सिंह व उनकी टीम ने मुठभेड़ के दौरान 02 शातिर गौ-तस्कर अभियुक्त को घायल कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त करते हुए गौ तस्करो से गोमांस भी बरामद किया है। थाना जानसठ पुलिस द्वारा 02 शातिर गौ-तस्कर अभियुक्तों को अहरोडा मोड पुलिया के पास से घायल कर गिरफ्तार किया गया।पकड़े गए गौ तस्करो के नाम अरशद पुत्र हाशिम निवासी ग्राम व थाना ककरौली मुजफ्फरनगर व राशिद पुत्र हाशिम निवासी उपरोक्त बताये जा रहें है।

जानसठ पुलिस ने उनके कब्जे से 50 किलोग्राम गौमांस व 02 तमंचे मय 05 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर व 01 मोटरसाइकिल एचएफ डिलक्स भी बरामद की हैं। पुलिस की माने तो मुठभेड़ में पकड़े गये गो तस्करो अभियुक्त अरशद व राशिद उपरोक्त शातिर किस्म के गौ-तस्कर प्रवृत्ति के अपराधी है जिनपर गौकशी, गैंगस्टर जैसी धाराओं लगभग 01-01 दर्जन अभियोग दर्ज बताये जा रहें है ।

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button