सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए जरूरी खबर! भूल से भी इस पोस्ट के लिए न करें अप्लाई
AIRA NEWS NETWORK – Fraud Alert: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. सरकारी नौकरी को सुरक्षित माना जाता है और इसीलिए युवाओं में इसका हमेशा ही क्रेज रहता है. लेकिन ऑनलाइन ठग कई ब युयाओं के इस सबसे बड़े सपने के साथ खेल कर देते हैं. इसी क्रम में एक बार फिर ऑनलाइन ठगों ने चूना लगाने की कोशिश की है.
दरअसल, ऐसे कई प्लेटफॉर्म हैं जहां सरकारी नौकरी की भर्ती और नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी होती है. ऐसा ही एक कॉल लेटरआजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों को भारतीय मिशन रोजगार योजना के तहत नौकरी दिलाने की बात कही जा रही है. आइए जानते हैं भर्ती के बारे में.
तेजी से वायरल हो रहा मैसेज:
सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहे इस कॉल लेटर में यह दावा किया जा रहा है कि सरकार भारतीय मिशन रोजगार योजना के तहत ग्राहक सेवा प्रतिनिधि को नियुक्त कर रही है. इसमें 35,000 रुपये प्रतिमाह की सैलरी और अन्य बेनिफिट्स देने की भी बात कही गई है. साथ ही इसमें नौकरी की डिटेल्स भी दी गई है. इतना ही नहीं इसमें लोगों को यह नौकरी दिलाने के लिए 1280 रुपये का वेरिफिकेश शुल्क भी मांगा गया है. और इसके लिए आवेदक को 72 घंटे का समय दिया जा रहा है.
केंद्र सरकार की भारतीय मिशन रोजगार योजना के तहत उम्मीदवार द्वारा आवेदन शुल्क देने पर ग्राहक सेवा प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किए जाने का दावा किया जा रहा है#PIBFactCheck
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) March 19, 2022
➡️यह दावा फर्जी है
➡️@MSDESkillIndia द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है
➡️ऐसी ठगी से सावधान रहें pic.twitter.com/SylXABjYpz
क्या है नौकरी की सच्चाई
इस सर्कुलेट मैसेज पर पीआईबी ने छानबीन की. PIB ने इस मैसेज की पड़ताल करते हुए इसे पूरी तरह से फर्जी मैसेज बताया. पीआईबी ने कहा, ‘केंद्र सरकार की भारतीय मिशन रोजगार योजना के तहत उम्मीदवार द्वारा आवेदन शुल्क देने पर ग्राहक सेवा प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किए जाने का दावा किया जा रहा है. यह दावा फर्जी है.’
ऐसे पहचाने सरकारी वेबसाइट
इसके साथ ही पीआईबी (PIB Fact Check) ने लोगों से इस तरह के फर्जी और लुभावने ऑफर्स से सतर्क रहने की सलाह दी है. PIB ने बताया कि जब कभी आपको ऐसी किसी वेबसाइट पर शक हो तो उसकी जांच कर लें. इसके साथ ही ये ध्यान रखें कि .gov.in एक्सटेंशन से खत्म होने वाली वेबसाइट ही भरोसे के काबिल होती है. इसके अन्य सभी वेबसाइट की सत्यता जांच करने के बाद ही आवेदन करें.

















