मैनपुरी – केनरा बैंक के खाताधारकों के खाते में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को बदलकर एटीएम जारी करवाकर बैंक अकाउंट से रुपए निकाल लेने वाला फ्रांड गैंग को किया गिरफ्तार। फ्राड गैगं नए मोबाइल नंबर से नेट बैंकिंग व ओटीपी के माध्यम से केनरा बैंक की अस्थाई कर्मचारियों की मदद से फ्राड गैगं द्वारा अपने खातों में पैसा ट्रांसफर कर लिया करते हैं।
केनरा बैंक के अस्थाई कर्मचारी की मिलीभगत से बैंक के खाताधारकों के नए एटीएम जारी करा कर व रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को बदलकर नई मोबाइल नंबर दर्ज कर दिए गए थे जिससे पैसा निकालने पर असली खाताधारकों के पास एसएमएस और ओटीपी नहीं पहुंच सके। फ्राड गैंग के दो युवकों को साइवर सेल व बेवर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
साइवर सेल व बेवर पुलिस ने दो युवक सौरव पुत्र महेश चन्द्र निवासी मलावन थाना मलावन जनपद एटा व जतिन पुत्र महेश चन्द्र निवासी मलावन थाना मलावन जनपद एटा को पुलिस ने किया गिरफ्तार। फ्राड गैंग के दो युवकों के पास से तीन अदद मोबाइल फोन , दो अदद लैपटॉप। बायोमेट्रिक डिवाइस, व 4,92,000 रूपये खाते में सीज करायें गए। पूछताछ में बताया गया कि क्राइम पेट्रोल देख कर घटना को अंजाम दिया गया। पूरा मामला बेवर थाना क्षेत्र का है।


















