स्योहारा – स्थानीय ग्राम खलीलपुर में उस समय अफरा तफरी मच गई जब चार भैंस की बिजली के खम्बे से टूटे झज्जर तार की चपेट में आकर मोत हो गई, प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम खलीलपुर निवासी निंजिया सैनी पुत्र निर्मल सिंह सैनी आज भैंसों को चराने के लिए घर जा रहे थे इसी बीच टीचर कॉलोनी के पास हाईटेंशन बिजली के खंबे से झज्जर तार टूट कर भैंसों के ऊपर आ गिरा जिस कारण चारों भैंसों की मौके पर ही तड़प तड़प को मौत हो गयी।विधुत विभाग से इन झज्जर तारो की शिकायत की थी पर समस्या का समाधान नही हुआ जिसका खामियाजा आज इन बेजुबानओ पशुओं को भुगतना पड़ा।
जिसकी सूचना स्योहारा पुलिस को दी गई मौके पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज हरीश कुमार एसआई वसीम अकरम कांस्टेबल अमित सहगल ने चारों पशुओं का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु पशु चिकित्सालय स्योहारा रिपोर्ट भेजी ।


















