ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

करवा चौथ का त्यौहार सुहागिन महिलाओं ने पूरी श्रद्धा के साथ मनाया

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

नगीना – रविवार को सुहागिन महिलाओं ने अपने प्रिय त्योहार करवा चौथ के अवसर पर सज संवर कर अखंड सौभाग्यवती व पति की दीर्घायु के लिए निर्जल व्रत रखा तथा रात्रि के समय चंद्रमा निकलने के उपरांत चंद्रमा को सास, ससुर व परिवार के बुजुर्गों को बायना देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने पति की दीर्घायु की कामना की। पतियों ने भी अपनी अपनी पत्नियों को प्रेम स्वरूप उपहार भेंट किए तथा देर सांय चंद्रमा के दर्शन कर व पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत का समापन किया।

सुहागिनों के प्रिय त्योहार करवा चौथ के अवसर पर खरीदारी के लिए बाजारों में खूब चहल पहल रही जहाँ सुहागिनों का श्रंगार के लिए ब्यूटी पार्लरों पर आना जाना लगा रहा वहीं श्रृंगार के सामान की दुकानों , गिफ्ट सेंटरों ,साड़ी सेंटरों तथा आभूषण केंद्रों पर पर खरीदारों का आना जाना लगा रहा। करवा चौथ के अवसर पर ग्राहकों की चहल-पहल के कारण नगर के बाजारों में देर सांय तक खूब भीड़ भाड़ रही बाजारों में करवों की भी खूब बिक्री हुई।

विकास अग्रवाल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button