करनाल-हरियाणा
Trending

महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए करें कोविड के नियमों का पालन: एसडीएम डा. पूजा भारती

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

घरौंडा/करनाल: एसडीएम घरौंडा डा. पूजा भारती ने उपमंडल अधिकारियों को कोविड-19 महामारी संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी की गई हिदायतों की पालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हिदायतों की पालना न करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की गाईडलाइन का पालन करवाना संबंधित ड्यूटी मैजिस्ट्रेट और थाना प्रबंधक की जिम्मेवारी है।

उन्होंने ड्यूटी मैजिस्टे्रट से कहा कि वे अपने-अपने इलाकों में कोविड-19 संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए जारी की गई गाईडलाइन की पालना सुनिश्चित करें। थाना प्रबंधक अपने क्षेत्र में कोविड केयर सैंटरों और अस्पतालों का लगातार निरीक्षण करें, प्रतिदिन उसकी रिपोर्ट दें। उन्होंने कहा कि कोई भी सामाजिक कार्य करने से पहले नागरिकों को एसडीएम कार्यालय से अनुमति लेनी होगी। इनडोर हाउस में अधिकतम 30 व्यक्ति, आउटडोर में अधिकतम 50 व्यक्ति तथा किसी के दाह संस्कार में 20 से अधिक व्यक्ति शामिल नहीं हो सकते। पुलिस व संबंधित विभाग की एनओसी के उपरांत ही सामाजिक कार्यक्रम की परमिशन दी जाएगी। देंगे। सामाजिक कार्यक्रम में कोविड गाइडलाइन को फोलो किया जाना आवश्यक है।


उन्होंने कहा कि खंड में सामान्य हालात है। सरकार की नई गाईडलाइन अनुसार कानून व्यवस्था व एमरजेंसी सर्विस में लगे हैं, म्यूनिसिपल सेवाएं, बिजली, अग्रिशमन और सभी सरकारी कर्मचारियों के दफ्तर खुलेंगे। स्वास्थ्य संबंधी जितनी भी संस्थाएं हैं, वे भी खुलेंगी। इसी प्रकार नर्सिंग होम, कैमिस्ट, जन औषधि केन्द्र, लैबोरेट्री, पशु अस्पताल, मेडिकल स्टोर, डेंटल क्लीनिक तथा मेडिकल उपकरण बनाने वाली कंपनियां चालू रहेंगी, बैंकिंग सेवाएं और एटीएम खुले रहेंगे।

उन्होंने कहा कि जरूरी चीजों में करियाणा, पॉल्ट्री, एनिमल फीड की दुकानें सायं 6 बजे तक खुली रहेंगी लेकिन 10 बजे तक होम डिलीवरी कर सकते हैं। करियाणा दुकानदार सामान की 6 बजे तक बिक्री कर सकते हैं। इसके अलावा डेयरी उत्पाद व मीट की दुकानें भी रात 10 बजे तक बिक्री कर सकते हैं। इस अवसर पर तहसीलदार रमेश अरोड़ा, डीएसपी जय सिंह, सचिव नगरपालिका के प्रतिनिधि राजीव गोयल, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट सुनील बजाड़, सचिव मार्किट कमेटी अशोक शर्मा, महासचिव व्यापार मंडल महेन्द्र सोनी, मंडी प्रधान राम लाल गोयल, एसएचओ मोहन लाल उपस्थित रहे।

व्यापार मंडल घरौंडा में स्वेच्छा से खोलेगा 2 बजे तक दुकानें, रविवार को रहेगा बंद


व्यापार मंडल के महासचिव महेन्द्र सोनी ने बताया कि एसडीएम ने व्यापार मंडल से मांग की कि वे इस महामारी में प्रशासन का सहयोग करें व नियमों का पालन करें। इस पर किरयाने की दुकानें, खल, पंसारी, बीज, कृषि दवाई की दुकानें व अन्य प्रतिदिन प्रयोग होने वाले सामान के संचालकों ने कहा कि वे स्वेच्छा से सुबह 7 बजे से प्रतिदिन 2 बजे तक दुकानें खोलेंगे तथा रविवार 9 मई को दुकानें बंद रखेंगे। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की।

एसडीएम ने कोविड के नियमों के पालन के लिए व्यापार मंडल की बुलाई बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

सुमरिन राय

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button