बिजनौर – ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर जिले के 11 ब्लॉकों में गुरुवार को प्रत्याशियों द्वारा नामांकन कराया गया। इस नामांकन को लेकर प्रशासन ने सुबह 11बजे से 3 बजे तक प्रत्याशी नामांकन करने का समय दिया था। जिले के 11 ब्लॉकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच में नामांकन कराया गया। किसी तरह की कोई घटना घटित ना हो इसके लिए सीसीटीवी कैमरे से भी आने-जाने वालों पर नजर रखी गई।

जिले के 11 ब्लॉक प्रमुख पर नामांकन प्रक्रिया जारी है। ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर गुरुवार को प्रत्याशी अपना नामांकन कराने के लिए सभी ब्लाकों पर जाकर नामांकन प्रक्रिया को पूरा किया। इस प्रक्रिया के तहत 11 बजे से लेकर 3 बजे तक ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशी नामांकन करा सकेंगे नामांकन को लेकर दौरे पर निकले एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि जिले के 11 ब्लॉकों में नामांकन प्रक्रिया चल रही है।इस नामांकन प्रक्रिया को लेकर सभी ब्लाकों में कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच में प्रत्याशी आकर नामांकन करा रहे हैं।किसी तरह की कोई भी घटना ना घटित हो इसके लिए सीसीटीवी कैमरे से नामांकन प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है।
सरफराज़ अहमद की रिपोर्ट




























