उत्तरप्रदेश
Trending

चुनौतियों से भरे 4 साल के कार्यकाल में चेयरमैन अंजू अग्रवाल जनता के बीच उत्तरी खरी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

मुज़फ्फरनगर – चेयरमैन अंजू अग्रवाल के 4 साल पूरे हो गए लेकिन यह 4 साल हर लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है इनके कार्यकाल में बहुत सी चुनौतियां सामने आई जिनका उन्होंने डटकर सामना किया और हर परिस्थिति का बखूबी सामना करते हुए जनता की कसौटी पर पूरी तरह खरी उतरी आज इनकी 4 साल की उपलब्धि यह बात स्पष्ट करती है मुजफ्फरनगर में यदि नजर डालें तो बहुत लंबे समय के बाद विकास कार्य देखने को मिले और विकास रूपी रथ बहुत तेजी के साथ दौड़ता हुआ शहर में नजर आया हालांकि बहुत से उतार-चढ़ाव और उथल-पुथल का दौर भी चलता रहा लेकिन उन सभी से पार पाते हुए की जनता को जो विश्वास दिलाया था उस पर आज वह अडिग नजर आती है ।

इस बीच कोरोना काल का वह भयंकर दौर भी रहा जिसमें आम जनमानस भयभीत रहा तथा बहुत सी सुविधाओं से वंचित रहते हुए समय काटने पर विवश हुआ लेकिन जनमानस के लिए खुशी की बात और तसल्ली की सांत्वना यह रही कि हर दुख की घड़ी में चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने पूरा रिश्ता निभाया और शहर की जनता कहने पर विवश हुई कि वाकई में चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने अपना हक वास्तव में अदा किया है। इनके पति अशोक अग्रवाल भी जनता के साथ जुड़े रहे तथा बड़ी हिम्मत लगन और निष्ठा के साथ जनता का काम करने में उनके सहायक रहे इतना ही नहीं चेयरमैन अंजू अग्रवाल साफ सफाई करने के लिए खुद सड़कों पर निकली शहर को सैनिटाइज किया यहां तक कि प्रशासन ने खुद इनको क़वारन्टीन कर दिया लेकिन घर बैठकर भी ऑनलाइन इन के दिशा निर्देश चलते रहे और कहीं भी कोई काम नहीं रुका और ना ही बाधित हुआ जनता के लिए ऐसी तत्परता वास्तव में बहुत मायने रखती है।

आज इनके 4 साल का जश्न इन की उपलब्धियों की कहानी खुद बयां कर रहा है भले ही अंजू अग्रवाल ने हालात परिस्थितियां देखकर पार्टी बदली लेकिन जनता के प्रति उनकी नजर बिल्कुल नहीं बदली इसी का परिणाम है कि समाज का हर वर्ग इनसे पूरी संतुष्टि रखता है और जमकर तारीफ करता है हम तस्लीम बेनक़ाब परिवार इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हैं और आशा करता हैं कि बचे हुए 1 साल को भी इसी प्रकार व्यतीत करेंगी और जनता की कसौटी पर यूं ही निरंतर खरी उतरती रहेगी।

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button