उत्तरप्रदेश
Trending

खाद्यान्न को पारदर्शी तरीके से वितरित कराने के लिए प्रयत्नशील जनपद मुजफ्फरनगर

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की घोषणा के अनुसार जनपद मुजफ्फरनगर में जिला पूर्ति अधिकारी बी के शुक्ला के द्वारा पारदर्शिता के साथ खाद्यान्न वितरण को बेहतर बनाने के प्रयास प्रारंभ से ही रहे हैं उन्होंने समस्त सरकारी खाद्यान्न संबंधित योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने के लिए कहीं कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है इनकी तत्परता और तल्लीनता सदैव स्पष्ट रूप से दिखाई दी है जिसके लिए यह सदैव सतत प्रयत्नशील भी रहते हैं

आज दिनांक 12.12.2021 से जनपद के सभी 858 उचित दर विक्रेताओं के यहां सम्बद्ध कुल 508061 राशन कार्डधारकों को खाद्यान्न, चना, सोयाबीन तेल एवं नमक का निःशुल्क वितरण प्रारम्भ किया गया। शासन द्वारा माह दिसम्बर, 2021 से माह मार्च, 2022 तक कुल 04 माहों के लिये राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत वितरित होने वाले खाद्यान्न का कार्डधारकों के मध्य निःशुल्क वितरण कराने हेतु निर्देशित किया गया है। इसके अतिरिक्त इस अवधि माह दिसम्बर, 2021 से माह मार्च, 2022 तक प्रत्येक कार्डधारक को निःशुल्क खाद्यान्न के साथ प्रति कार्ड 01 किलो चना, 01 ली0 सोयाबीन खाद्य तेल एवं 01 किलो आयोडाइज्ड नमक का भी वितरण कराने हेतु निर्देशित किया गया है।

जनपद मुजफ्फरनगर में कार्डधारकों में इन वस्तुओं का सुचारू रूप से वितरण सुनिश्चित कराने हेतु जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर श्री चन्द्रभूषण सिंह ने प्रत्येक उचित दर विक्रेता के यहां एक-एक पर्यवेक्षणीय अधिकारी नामित किया है, जो अपनी उपस्थिति में अपने समस्त कार्डधारकों में नियमानुसार इन चीजों का निःशुल्क वितरण करा रहे है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक विकास खण्ड स्तर एवं जिला स्तर पर जिलाधिकारी महोदय ने एक-एक जिला स्तरीय नोडल अधिकारी को भी नामित किया है, जो आज निरन्तर भ्रमणशील रहकर वितरण कार्य सम्पादित करा रहे है।

जिलाधिकारी महोदय ने इस सम्बन्ध में लगातार कई बैठके करके सभी अधिकारियों को कडाई से निर्देशित कर दिया है कि सभी कार्डधारकों को बिना किसी समस्या के इन आवश्यक वस्तुओं का निःशुल्क वितरण सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी महोदय के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन के कारण ही आज कार्डधारकों को बिना किसी समस्या के इन आवश्यक वस्तुओं का निःशुल्क वितरण कराया जा रहा है।

ह दिसम्बर, 2021 में खाद्यान्न, चना, तेल एवं नमक का कार्डधारकों में निःशुल्क वितरण आज दिनांक 12 दिसम्बर से प्रारम्भ होकर दिनांक 20 दिसम्बर, 2021 तक जारी रहेगा। इसके बाद दिनांक 21 दिसम्बर, 2021 से दिनांक 31 दिसम्बर, 2021 तक कार्डधारकों में पुनः प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण कराया जायेगा। आज दिनांक 12 दिसम्बर, 2021 को प्रातः 09ः30 बजे शांतिनगर, कूकडा तहसील सदर के उचित दर विक्रेता श्री नाहर सिंह के यहां माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री कपिल देव अग्रवाल जी ने जिला पूर्ति अधिकारी मुजफ्फरनगर श्री बी0के0 शुक्ला के साथ कार्डधारकों में खाद्यान्न, चना, तेल एवं नमक के निःशुल्क वितरण का शुभारम्भ किया।

माननीय मंत्री जी ने अपने हाथों से लगभग 20 कार्डधारकों को इन सभी वस्तुओं का निःशुल्क वितरण किया। इसके साथ माननीय मंत्री जी ने कार्डधारकों से वितरण व्यवस्था के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त की। मौके पर उपस्थित सभी कार्डधारकों में वितरण व्यवस्था की प्रशंसा की। साथ ही खाद्यान्न के साथ-साथ चना, खाद्य तेल एवं नमक के निःशुल्क वितरण के लिये उत्तर प्रदेश सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।

तहसील बुढ़ाना के विकास खण्ड शाहपुर के उचित दर विक्रेता श्री शैली मित्तल एवं नगर बुढ़ाना के उचित दर विक्रेता श्रीमति मंजू भारती के यहां अपने हाथों से माननीय विधायक बुढ़ाना श्री उमेश मलिक जी ने तहसील बुढ़ाना के उपजिलाधिकारी श्री अरूण कुमार एवं पूर्ति निरीक्षक बुढ़ाना श्री एन0पी0 सिंह के साथ 20-20 कार्डधारकों को खाद्यान्न, चना, तेल एवं नमक का निःशुल्क वितरण किया। इसी प्रकार जिला पंचायत मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष माननीय डॉ0 वीरपाल निर्वाल जी द्वारा भी क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, जानसठ श्री विकास सिंह के साथ तहसील जानसठ के ग्राम पंचायत भोपा उचित दर विक्रेता श्रीमति सरिता के यहां कार्डधारकों को खाद्यान्न, चना, तेल एवं नमक का निःशुल्क वितरण किया।

तहसील सदर विकास खण्ड चरथावल के ग्राम खांचापुर के उचित दर विक्रेता श्रीमति मनीषा के यहां भी माननीय विधायक पुरकाजी श्री प्रमोद ऊटवाल जी ने अपने हाथों से कार्डधारको को खाद्यान्न, चना, तेल एवं नमक का निःशुल्क वितरण किया। जिला पूर्ति अधिकारी श्री बी0के0 शुक्ला द्वारा बताया गया कि निःशुल्क खाद्यान्न, चना, तेल एवं नमक के वितरण की यह व्यवस्था जनपद के सभी उचित दर विक्रेताओं के यहां आज दिनांक 12 दिसम्बर से प्रारम्भ होकर दिनांक 20 दिसम्बर तक चलेगी। कार्डधारक इस अवधि में कभी भी अपने उचित दर विक्रेता के यहां जाकर इन वस्तुओं को नियमानुसार निःशुल्क प्राप्त कर सकते है ।

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button