AIRA NEWS NETWORK – गोंडा के वजीरगंज कस्बे में विद्युत कटौती की समस्या से जहां आम जनता पस्त है, वहीं जिम्मेदार अधिकारी मस्त हैं वे जनता की परेशानियों को दूर करने के लिए अपने बंद एसी दफ्तरों व बंगलों से बाहर निकलना नहीं चाहते जिससे आए दिन कभी मेंटेनेंस के नाम पर तो कभी रोस्टिंग नाम पर 12 से 14घंटे बिजली काट दी जाती है वजीरगंज गोंडा सहित प्रदेश के कई प्रमुख शहरों में 24 घंटे बिजली का दावा करने वाली भाजपा सरकार 24 घंटे क्या 12 घंटे भी बिजली की सप्लाई नहीं कर पा रही है।
इससे कृषि, लघु उद्योग धंधे व व्यापार सहित तमाम कार्य प्रभावित होते हैं बताते चलें कि बरसात के दिनों में तो बिजली आपूर्ति की हालत और भी खराब हो जाती है जरा सा हवा का झोंका चला नहीं कि तारों के महाजाल में स्पार्किंग होने लगती है कई स्थानों पर तारों के टूट कर गिरने या स्पार्किंग होने से जान-माल का खतरा भी उत्पन्न हो जाता है वजीरगंज कस्बे में शायद ही कोई गली या मुहल्ला हो जहां तारों का मकडज़ाल न लगा हो पुराने तारों को बदलकर उसके स्थान पर नए तार लगाने के लिए कई बार शिकायत नागरिकों द्वारा की जाती है लेकिन विभागीय अफसर ध्यान नहीं देते जिससे कभी भी क्षेत्र में बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।
वजीरगंज कस्बे के सभी घरों में बिजली बिल आने की तो गारंटी है लेकिन बिजली कब आएगी और कब जाएगी इसकी कोई गारंटी नहीं है बिजली विभाग के अधिकारी इस बात से बेफिक्र है कई बार इसकी शिकायत वजीरगंज विद्युत उपकेंद्र के जेई से नागरिकों ने की लेकिन जेल इस बाबत कोई कार्य करने को तैयार नहीं होते जिससे वजीरगंज कस्बे के नागरिकों में अब विद्युत विभाग की लापरवाही के खिलाफ आक्रोश भरा हुआ है तथा जिससे वजीरगंज कस्बा निवासियों ने अब धरना प्रदर्शन करने का विचार भी बना लिया है आए दिन बिजली यदि सुबह कट जाती है तो शाम तक नहीं आती है और रात में मुश्किल से 10 या 15 मिनट के लिए आती है फिर काट दी जाती है।
जिससे गर्मी में लोगों का बहुत बुरा हाल हो जाता है वजीरगंज के नागरिकों ने आईरा न्यूज़ संवाददाता से बताया कि यदि विद्युत विभाग अपनी इस लापरवाही को दुरुस्त नहीं करता है तो वजीरगंज कस्बे के नागरिक एवं व्यापारी माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर इस बात से अवगत कराएंगे यदि वहां पर भी कार्रवाई नहीं हुई तो विधान परिषद के सामने भी धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रभाकर वर्मा की रिपोर्ट




























