धामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
Trending

बबली हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

धामपुर – समाजवादी पार्टी धामपुर विधानसभा क्षेत्र कार्यकर्ताओं ने युवा सपा नेता ठा.अमित प्रताप सिंह के नेतृत्व में जुलूस के रुप में विरोध-प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी बबली हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर देश के महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी धीरेन्द्र सिंह को सौंपा तथा अवगत कराया कि बबली राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी थी। जहां बबली की हत्या हुई। वहां लोगों की आवाजाही रहती है, लेकिन पुलिस ने जो कहानी बनाई और जांच में लीपा पोती कर घटना पर पर्दा डालने का काम किया है।

जिससे न परिवार के लोग संतुष्ट है और न ही स्थानीय जनता संतुष्ट हैं, इसलिए सी.बी.आई जांच के माध्यम से इस मामले की जांच कराई जाए। मृतका राष्ट्रीय खिलाड़ी बबली अपने परिवार का एक मात्र सहारा थी। इसलिए उसके परिवार को 50 लाख का मुआवजा दिया जाए। मतृका के परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। बबली के परिवार को सुरक्षा दी जाए। मुलजिम पकड़े जाएं तथा उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में अंकित चौहान, अरमान अली, नसीम राणा, मनोज, गुफरान राजा, कपिल चौहान, मनोज कुमार, इमरान, रुमानी चौधरी, विनोद राजपुत, महेश कुमार सिंह,मुदित गुप्ता, लाल बहादुर सिंह वरिष्ठ नेता धर्मवीर जोशी शैलेश जोशी जोशी श्रीकांत जोशी आदि शामिल रहे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button