
AIRA NEWS NETWORK – नगर भोंगाव के ऊपर टीला स्थित डॉ बी एस वर्मा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में संत गाडगे महाराज जी की 146वी जयंती मनाई गई। मंच का संचालन के एल वर्मा एवं मुख्य अतिथि हाकिम लाल वर्मा ने किया। हाकिम लाल वर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय संत गाडगे महाराज के जीवनकाल पर मंथन एवं विचार रखे। वही के एल वर्मा ने संत गाडगे बाबा जी के संदेशों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। शिक्षित बनो, आगे बढ़ो, संगठित रहो तथा इन उपदेशों पर चलने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट – सुबोध कुमार






