AIRA NEWS NETOWORK – थाना गैरसैण द्वारा 25 पेटी (300बोतल) अवैध अंग्रेजी शराब की बरामद, जिसकी कीमत लगभग रू0 1,50000 (एक लाख पचास हजार रूपये) आंकी जा रही है, परिवहन में प्रयुक्त 02 वाहन सीज।
पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती श्वेता चौबे महोदया के निर्देशन में जनपद चमोली पुलिस द्वारा नशा के तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। जिसके लिए समस्त थाना स्तर पर थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया है। जनपद को नशामुक्त बनाये जाने के क्रम में दिनांक 12.04.2022 को क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष गैरसैण श्री सुभाष जखमोला के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए बड़ी सफलता मिली है।
दिनाँक- 12.04.22 की रात्रि मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान थाना गैरसैण व चौकी आदिबद्री पुलिस द्वारा आदिबद्री क्षेत्र अंतर्गत बेडी मल्ली रोड पर अवैध रूप से दिल्ली व चड़ीगढ से परिवहन कर लाई जा रही 25 पेटी Officer’s Choice दिल्ली मार्का अवैध अंग्रेजी शराब वाहन संख्या HR26CV 0722 Ford Figo, एवं DL4CAV 2436 santro कार से बरामद की गयी। जबकि 4 अभियुक्त रात्रि का समय होने के कराण फरार हो गये थे। जिनका पुलिस टीम द्वारा काफी दूर तक पीछा किया गया किन्तु घना अन्धेरा व जंगल का रास्ता होने के कारण अभियुक्तों का कुछ पता नहीं चल पाया।
पुलिस टीम द्वारा लगातार विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर व कुशल सुरागरसी पतारसी द्वारा आज दिनांक 13.04.2022 को 1 अभियुक्त राजकुमार पुत्र श्री राजू, निवासी -ग्राम पाना नरेला, दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य 03 अभियुक्तों की तलाश हेतु सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना गैरसैण पर मु0अ0सं0 15/2022 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तः-राजकुमार पुत्र श्री राजू, निवासी -ग्राम पाना नरेला, दिल्ली।
मु0अ0सं0:-15/2022, धारा 60/72आबकारी अधिनियम।
बरामद माल:-25 पेटी, (300 बोतल) अवैध शराब Officer’s Choice दिल्ली मार्का। कीमत लगभग रू0 1,50000 (एक लाख पचास हजार रूपये)
बरामद वाहन 1- HR26CV 0722 Ford Figo
2-DL4CAV2436 santro car
पुलिस टीम
1-उ0 नि0 सुभाष चंद्र थानाध्यक्ष गैरसैंण ।
- उ0नि0 नरेंद्र कोठियाल
- उ0नि0 पंकज कुमार प्रभारी चौकी आदिबद्री
- का0 रविंद्र रावत
- का0 सलमान
- का0सुशील कुमार
- का0 सोहन सिंह नेगी
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















