उत्तरप्रदेश
Trending

पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता देवी के पुत्र अंकित चौधरी को मिला किरतपुर ब्लॉक प्रमुख का ताज

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

किरतपुर – प्रतिष्ठा से भरे ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता देवी के युवा पुत्र अंकित चौधरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी संयुक्त विपक्ष प्रत्याशी हिमालय कुमार को 19 वोटों से शिकस्त देकर किरतपुर ब्लॉक प्रमुख बनने का गौरव प्राप्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां कुल 88 वोटो में से एक मिम्बर की मृत्यु हो जाने के कारण 87 बीडीसी मिम्बरो ने डबाकरा हॉल में बनाये गए मतदान केंद्र में निर्धारित सुबह 11 बजे वोटिंग करनी शुरू की यहां सबसे पहले भाजपा प्रत्याशी अंकित चौधरी के समर्थन में वो डालने आये लोगो को मतदान केंद्र से काफी दूर हाइवे पर बस द्वारा लाया गया।

जिनमे 53 बीडीसी सदस्य थे इनके बाद हिमालय कुमार के मिम्बर अलग अलग गाड़ियों द्वारा पहुंचे जिनकी संख्या 34थी अपराह्न तीन बजे मत गणना शुरू हुई जिसके परिणाम में अंकित चौधरी को 53 व हिमालय कुमार को 34वोट पर ही सब्र करना पड़ा इस प्रकार अंकित चौधरी 19 वोटो से निर्वाचित घोषित किये गए।

उनके विजय होने की खबर सुनते ही उनके समर्थक व भाजपा कार्यकर्ता बल्लियों उछलने लगे उन्होंने एक दूसरे को गले मिलकर जीत की मुबारकबाद दी व अंकित चौधरी व उनके पिता देवेन्द्र गैस वालो को फूलमालाओं से लाद दिया जबकि दूसरे खेमे में बेतहाशा मायूसी छा गई। चुनाव प्रक्रिया शांति पूर्ण सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे

मुसेब सिद्दीकी की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button