पूर्व राष्ट्रपति पर दूसरी बार महाभियोग की प्रक्रिया

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ सीनेट में 8 फरवरी से महाभियोग पर सुनवाई होगी, लेकिन प्रक्रिया वास्तव में आज यानी सोमवार से शुरू हो जाएगी। संसद का निचला सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स (HOR) महाभियोग की कॉपी उच्च सदन सीनेट को भेजेगा। इसके बाद दोनों सदन महाभियोग की तैयारी शुरू करते हैं।
अमेरिकी लोकतंत्र के 231 साल के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी राष्ट्रपति को दूसरी बार महाभियोग का सामना करना पड़ रहा है। HOR में प्रस्ताव पारित हो चुका है। सीनेट के मेजॉरिटी लीडर चक शूमर ने यह जानकारी दी। अब नजर सीनेट के फैसले पर है। चार सवालों के जरिए समझते हैं कि आगे क्या होगा…।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स-
अगला चुनाव न लड़ सकें ट्रम्प:एक्सपर्ट्स का कहना है कि डेमोक्रेट्स चाहते हैं कि डोनाल्ड ट्रम्प को किसी तरह से 2024 का चुनाव लड़ने से रोका जाए और इस मामले में सिर्फ महाभियोग ही अभी एकमात्र रास्ता है। हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी काफी आक्रामक ढंग से ट्रम्प के खिलाफ शुरू से अभियान चलाते नजर आई हैं।
मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने की साजिश: एक्सपर्ट्स का ये भी कहना है कि कोरोना और उससे जुड़े आर्थिक संकट से लोगों का ध्यान हटाने के लिए महाभियोग का ट्रायल चलाया जा रहा है। ट्रम्प एक मजबूत वैकल्पिक राजनीतिक ताकत के रूप में भी उभरे हैं सो उनको रोकने का यही सबसे बड़ा उपाय है।




























