अंतरराष्ट्रीय
Trending

Stock Market Closing: रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद शेयर बाजार में मातम पसरा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

Stock Market Closing On 24th February 2022:  रूस के यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई के बाद शेयर बाजार में सुनामी आ गई है. सुबह भारतीय शेयर बाजार में वैसे ही भारी गिरावट के साथ खुले थे. किन दोपहर बार बाजार में फिर से और ज्यादा भंयकर गिरावट लौटी. आज का कारोबार बंद होने पर सेंसेक्स 2788 अंकों की गिरावट के साथ 54,445 तो निफ्टी 842 अंकों की गिरावट के साथ 16,218 अंकों पर बंद हुआ है.

बाजार में अबतक की सबसे बड़ी गिरावट:

23 मार्च 2020 के बाद बाजार में प्वाइंट्स के मामले में ये सबसे बड़ी गिरावट है. तब कोरोना महामारी के पहले लहर के दस्तक देने के चलते और लॉकडाउन लगने के डर के चलते शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई थी. यानि भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में प्वाइंट्स के लिहाज से गुरुवार की गिरावट सबसे बड़ी गिरावट है.

निफ्टी में करीब 5 फीसदी की गिरावट:

शेयर बाजार में आए गिरावट के सुनामी में कोई भी सेक्टर नहीं बच पाया. बैंकिंग सेक्टर से लेकर मिड कैप और स्मॉल कैप के शेयरों में भी बड़ी गिरावट देखी गई. निफ्टी के सभी 50 शेयर लाल निशान में बंद हुए. सेंसेक्स के भी सभी 30 शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं. आज की गिरावट में निवेशकों की 9 लाख करोड़ से ज्यादा की संपत्ति खाक हो गई. बाजार के लिए सबसे बड़ी गिरावट टाटा मोटर्स में देखी गई. टाटा मोटर्स 10 फीसदी गिरकर 428 रुपये पर बंद हुआ है. 

सभी सेक्टर लाल निशान में:

बाजार में आए सुनामी में सभी सेक्टर्स में गिरावट रही. बैंकिंग से लेकर ऑटो, आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, मीडिया, रियल एस्टेट, एनर्जी के अलावा स्मॉल कैप और मिड कैप शेयरों में भी बड़ी गिरावट रही है. 

गिरने वाले शेयरर्स:

सेंसेक्स के सभी स्टॉक्स लाल निशान में बंद हुए. इंडसइंड बैंक 7.88 फीसदी, महिंद्रा 6.34 फीसदी, बजाज फाइनैंस 6.02 फीसदी, एक्सिस बैंक 5,99 फीसदी, टेक महिंद्रा 5.75 फीसदी, मारुति 5.65 फीसदी, टाटा स्टील 5.61 फीसदी बजाज फिनसर्व 5.57 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है. सबसे कम गिरने वाले शेयरों में नेस्ले 1.24 फीसदी, डॉ रेड्डीज 2.49 फीसदी के साथ बंद हुआ है. 

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button