अंतरराष्ट्रीय
Trending

Russia Ukraine War: रूस से युद्ध के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – रूस और यूक्रेन के बीच इस वक्त युद्ध हो रहा है. इससे पूरी दुनिया में चिंता बढ़ गई है. यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए कीव स्थित भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है, जिसमें सभी नागरिकों से यूक्रेन के वेस्टर्न हिस्से में रहने की अपील की गई है. इसके अलावा सभी से दूतावास के सोशल मीडिया से जुड़े रहने की सलाह दी गई है और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं. इससे पहले यूक्रेन ने अपना एयरोस्पेस बंद कर दिया, जिसकी वजह से भारतीय नागरिकों को लेने गया एयर इंडिया का विमान दिल्ली वापस आ गया.

दूतावास ने एडवाइजरी में कहा है, “यूक्रेन के हवाई क्षेत्र को बंद करने के मद्देनजर, विशेष उड़ानों का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है. भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है दूतावास की वेबसाइट, सोशल मीडिया पोस्ट और नंबरों पर संपर्क करें. सभी लोग अपना पासपोर्ट व अन्य जरूरी दस्तावेज साथ रखें.” इसके अलावा एंबेसी ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जो इस प्रकार हैं-

  • +38 0997300428
  • +38 0997300483
  • +38 0933980327
  • +38 0635917881 
  • +38 0935046170

यूक्रेन ने भारत से मांगी मदद:

यूक्रेन में रूस का हमला लगातार जारी है और दोनों देशों की सेनाओं के बीच युद्ध चल रहा है. इस बीच यूक्रेन लगातार दुनियाभर के बड़े देशों से मामले में हस्तक्षेप की गुहार लगा रहा है. अब यूक्रेन की तरफ से भारत के प्रधानमंत्री से भी मदद की अपील की गई है. भारत में यूक्रेन के राजदूत ने पीएम मोदी से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है. यूक्रेन के भारत में राजदूत इगोर पोलखा ने कहा है कि, भारत यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे तनाव में अहम भूमिका अदा कर सकता है.

उन्होंने पीएम मोदी से अपील करते हुए कहा कि, वो तुरंत यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से इस बारे में बात करें. यूक्रेन के राजदूत ने कहा कि, राजधानी कीव के पास भी हमले हुए हैं. रूस यूक्रेन पर हमला कर रहा है. मोदी जी इस समय बहुत बड़े नेता हैं, हम उनसे मदद की अपील करते हैं. दुनिया में तनाव को भारत ही कम कर सकता है. उन्होंने बताया कि, रूस के 5 प्लेन मार गिराए गए हैं. 

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button